
Soaring prices: Gold at ₹1.86 lakh, silver at ₹3.86 lakh; investors are making a fortune!
सर्राफा बाजार में गुरुवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 29 जनवरी को सोने का भाव 1 लाख 86 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाइ) पर पहुंच गई।
महंगाई की आग ने जहां आम उपभोक्ता की जेब काट दी है, वहीं पुराने निवेशकों और स्टॉक रखने वाले व्यापारियों के लिए यह दौर किसी लॉटरी से कम नहीं है। भीलवाड़ा के बाजार का विश्लेषण करें तो बीते एक साल में सोने ने उपभोक्ताओं को 224 फीसदी और चांदी ने चौंकाने वाला 415 फीसदी मुनाफा दिया है, जो अपने आप में कीर्तिमान है।
आंकड़े गवाह हैं कि ठीक एक साल पहले 29 जनवरी 2025 को सोना 83 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था, जो आज 1.85 लाख रुपए हो गया है। यानी सीधे तौर पर 1.2 लाख रुपए (प्रति 10 ग्राम) की बढ़ोतरी। वहीं चांदी जो 93 हजार रुपए किलो थी, वह रॉकेट बनकर 3.86 लाख रुपए पर जा पहुंची है। चांदी में एक साल के भीतर 2.83 लाख रुपए प्रति किलो की ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई है।
ट्रम्प की जिद और ग्लोबल ट्रेड वॉर को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा एक डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 92.007 पर करेंसी कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोना और महंगा हो गया है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक की ओर से सोना खरीद कर स्टाॅक करना। चांदी की कीमतों में 415 प्रतिशत की वृद्धि केवल सट्टेबाजी नहीं है, बल्कि इसके पीछे ठोस औद्योगिक कारण है। चांदी की औद्योगिक मांग। स्टॉक जमा करने की होड़ तथा चांदी सप्लाई का संकट। इसके कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में कमी आ गई है।
भीलवाडा में चांदी का बड़ा मार्केट है। यहां रोजाना 400 से 500 किलोग्राम की खरीद व बिक्री हो रही है। हालांकि व्यापारी जोखिम न उठाते हुए सोना व चांदी को आगे सौदा उतारने के बाद ही उपभोक्ताओं से खरीद रहे हैं। वहीं सोने की खपत प्रतिदिन 5 से 7 किलोग्राम है। शादी समारोह के चलते परिवार के लोग मजबूरी में सोना चांदी खरीद रहे हैं। कुछ समाज के पंचों ने सोने चांदी में तेजी को देखते हुए शादी में मात्र 3 से 5 तोला सोना देना तय किया है।
Published on:
30 Jan 2026 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
