
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और घने कोहरे का असर देखने को मिला। ग्वालियर, उज्जैन, धार और मुरैना रही। जबकि, नीमच में बारिश-ओलावृष्टि और मंदसौर जिले ओले गिरे। जिससे किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 20 जिलों बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में बारिश की संभावना है। (अलर्ट 2 फरवरी सुबह 8:30 बजे तक के लिए है)
राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, कटनी, दमोह, सागर, मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ-साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होने जा रहा है। वर्तमान में अभी तीन-तीन सिस्टम एकसाथ एक्टिव हैं। जिसके कारण कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। 2 से 5 फरवरी तक मौसम में कई पैटर्न देखने को मिलेंगे। प्रदेश में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जब सिस्टम वापस आएगा, तो दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर से ठंड दस्तक दे सकती है। दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
3 फरवरी को सतना ,श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।
4 फरवरी को छतरपुर, रीवा, पन्ना, सतना और मऊगंज जिलों में बारिश का अलर्ट है।
Published on:
01 Feb 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
