10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका ट्रेड डील को बताया ट्रैप डील, पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, किसानों को करोड़ों का नुकसान

US Trade Deal: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने दिया बैंक की रिपोर्ट का हवाला, बताया अमरीका की ट्रेड डील कैसे है एक 'ट्रैप डील'

less than 1 minute read
Google source verification
US Trade Deal

US Trade Deal पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान। (photo : patrika)

US Trade Deal: भारत और अमरीका के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर एमपी से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, इस समझौते से हमारे किसानों को नुकसान होगा। खासतौर से कपास, सेब, मक्का और सोयाबीन उत्पादकों को। 215% तक सब्सिडी से लैस अमरीकी उत्पादों के सामने भारत का गरीब किसान टिक नहीं पाएगा। यह मुकाबला दो बराबरी के खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि एक कॉर्पोरेट मशीन और एक छोटे किसान के बीच है।

दिग्विजय ने बताया ट्रैप डील

सिंह ने इसे 'ट्रैप डील' बता कहा, भारत सभी औद्योगिक सामान और कृषि उत्पाद पर टैरिफ जीरो या कम करेगा। इसके विपरीत, अमरीका टेक्सटाइल, लेदर और फुटवियर जैसे क्षेत्रों पर 18% का भारी टैरिफ जारी रखेगा। इससे भारत पर 500 बिलियन डॉलर का वित्तीय बोझ आएगा।

हर साल एक लाख करोड़ का नुकसान

दिग्विजय ने स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, यदि भारत का डेयरी बाजार अमरीका के लिए खुलता है, तो भारतीय किसानों को सालाना 1 लाख करोड़ रुपए का सीधा नुकसान होगा। अमरीकी किसान को एक साल में औसतन 1.5 करोड़ रुपए की सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान को 'पीएम किसान' के तहत मात्र 6,000 रुपए मिलते हैं। यह अंतर 122 गुना से भी अधिक है।