2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में ‘बर्फबारी’, कहीं बारिश, मौसम विभाग का नया अलर्ट

Weather Alert in MP: एमपी में अचानक बदला मौसम, कहीं बिछी बर्फ की चादर कहीं शुरू हुई मावठ की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट अगले 3 दिन जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम...

3 min read
Google source verification
Weather Alert in MP today

Weather Alert in MP today: एमपी का नीमच बना कश्मीरस तो कई जिलों में बारिश। (Photo:patrika)

Weather Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, तो कई इलाकों में मावठे की बारिश शुरू हुई है। टिकमगढ़ में जहां सोमवार की सुबह से अधेरा छाया रहा है। काले बादलों से बारिश का दौर शुरू हो गया। अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यहां फूल अवस्था में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका से किसान परेशान हो गया है।

भोपाल में बादलों का डेरा, सर्दी से राहत

राजधानी भोपाल में सोमवार की सुबह से ही बादलों का डेरा लगा रहा। बादलों के कारण सर्द मौसम से कुछ राहत मिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यहां अगले 24-48 घंटों में मावठे की बारिश हो सकती है।

यहां बारिश-ओलावृष्टि

सूबे में रविवार को मौसम ने फिर रंगत बदली। कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नीमच के जीरन के पालसोड़ा गांव में दोपहर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। नींबू के आकार के ओले गिरने से सड़क पर बर्फ गिरने जैसा नजारा हो गया। ओलावृष्टि से अफीम की फसल को नुकसान हुआ है। मंदसौर जिले के झारड़ा में भी ओलावृष्टि हुई।

2 घंटे में 7 इंच बारिश किसान खुश बोले गेहूं और सरसों को लाभ

मुरैना जिले में शनिवार-रविवार की रात दो से ढाई घंटे में सात मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि इस बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को लाभ होगा। यहां आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी करीब 50 मीटर है। सर्द हवाओं के चलते यहां लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।

अंबाह में घना कोहरा

जबकि अंबाह में घना कोहरा छाया है। सुबह 7 बजे के बाद कोहरा बढ़ना शुरू हुआ। इसके चलते विजिबिलिटी महज 100 मीटर दूर रह गई है। घना कोहरा होने के साथ ही ठंड भी बढ़ी है।

यहां रुक-रुक कर हो रही मावठे की बारिश

एमपी के आगर मालवा में पिछले तीन दिन से लगातार रुक-रुक कर मावठे की बारिश हो रही है। बारिश ने जहां सामान्य जन जीवन को प्रभावित किया है, वहीं इसका असर फसलों पर भी नजर आ सकता है। सोमवार सुबह से ही बारिश होने के कारण यहां ठंडक बढ़ गई है।

सीहोर में कोहरे की चादर

इधर सीहोर में आज सोमवार को बादलों के कारण सुबह 8 बजे तक भी धूप नहीं निकली है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच कहीं हल्का कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही।

ग्वालियर में बर्फिली हवाओं का कहर

उधर ग्वालियर में देर रात चली बर्फीली हवाओं का कहर शुरू हो गया है। यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते ठंडक फिर बढ़ती लग रही है।

10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि 2 और 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इसका असर एमपी पर दिखेगा। जिसके कारण यहां 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश का दौर चलेगा। वहीं प्रदेश में जेट स्ट्रीम हवाओं का असर भी है। रविवार को उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलीं। इस वजह से एमपी के शहरों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगले 3 दिन एमपी में ऐसा रहेगा मौसम (Weather Alert in MP)

-3 फरवरी-

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश के आसार हैं।

-4 फरवरी-

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं पानी गिरने की संभावना।

-5 फरवरी-

आंधी-बारिश का अलर्ट कहीं नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ सकता है।