6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], Sep 01, 2021

महाराष्ट्र: भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित कई नेताओं ने किया कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन, एफआईआर दर्ज

  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे पुलिस ने बुधवार को एक मामला किया। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का आरोप लगाया है।

image

Sep 01, 2021

BJP Chandrakant Patil

BJP Chandrakant Patil

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने बुधवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल ( Covid-19 protocol ) का खुलेआम उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला ( FIR ) दर्ज किया है। पुणे पुलिस ( Pune Police ) ने जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ( Chandrakant Patil ), शहर के महापौर मुरलीधर मोहोल, भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

मंदिरों को न खोलने के खिलाफ बीजेपी ने किया था प्रदर्शन

पुणे पुलिस ( Pune Police ) ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 30 अगस्त को राज्य में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दो दिन पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुणे में मंदिरों को खोले जाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कोरोना गाइडलाइन ( Corona guidelines ) का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर उल्लंघन किया था।

Read More: हरियाणा पुलिस को किसानों को पीटने का आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी का तबादला, आदेश जारी

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भाजपा नेता राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

Read More: नारायण राणे उद्धव को 'थप्पड़ मारने' वाले बयान पर अड़े, बोले- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा, अपने बयान पर कायम हूं

गिरफ्तारी के बाद नारायण राणे को रायगढ़ के महाड अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए राणे को 31 अगस्त और 13 सितंबर को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें