
CG Crime News: बिलासपुर चकरभाठा निवासी 23 वर्षीय युवक अपने परिजनों के साथ मानसिक बीमारी का उपचार कराने अमरकंटक बस से जा रहा था। रतनपुर सांझीपारा के पास बाथरूम करने युवक उतरा था उसके बाद अचानक से लापता हो गया। पुलिस को सांझीपारा नहर के पास युवक का शव मिला है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार चकरभाठा निवासी मुकेश पिता ओम प्रकाश साहू (23) की मानसिक स्थिति खराब थी। किसी ने परिजनों को बताया कि अमरकंटक में ऐसे मरीजों का बेहतर उपचार किया जाता है। जानकारी होने पर परिजन मुकेश साहू को लेकर 19 अप्रैल को अमरकंटक जाने के लिए निकले थे। सांझीपारा रतनपुर के पास मुकेश पेशाब करने की बात कह कर गाड़ी से उतरा और फिर अचानक से लापता हो गया। परिजन सांझीपारा पुल के पास काफी देर तक तलाशते रहे। घंटों की तलाश के बाद भी जब मुकेश का पता नहीं चला तो परिजनों ने रतनपुर थाने पहुंच कर 19 अप्रैल को ही शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही रतनपुर पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली कि सांझीपारा के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त मुकेश साहू के रूप में हुई।
कद काठी व पहने हुए कप़ड़े के आधार पर वही लगा। पुलिस ने मुकेश साहू के परिजनों को घटना की सूचना दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो परिजनों के पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम में ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
Published on:
22 Apr 2024 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
