9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी विदा की दहलीज पर, दिन-रात दोनों का पारा चढ़ा, धूप की चुभन से गर्म कपड़े उतरे, मौसम ने बदली चाल

सर्दी अब पीछे हट रही है। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत की बर्फीली हवाओं को रोक दिया है। नतीजा ग्वालियर में ठंडी हवाओं का सिलसिला थम गया और तापमान में तेज उछाल आया। अब दिन में धूप इतनी चुभन भरी हो गई है कि लोग गर्म स्वेटर-जैकेट उतारकर हल्के कपड़ों में निकल […]

less than 1 minute read
Google source verification

सर्दी अब पीछे हट रही है। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत की बर्फीली हवाओं को रोक दिया है। नतीजा ग्वालियर में ठंडी हवाओं का सिलसिला थम गया और तापमान में तेज उछाल आया। अब दिन में धूप इतनी चुभन भरी हो गई है कि लोग गर्म स्वेटर-जैकेट उतारकर हल्के कपड़ों में निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में काफी ऊपर माना जा रहा है। रातें अब पहले जैसी कड़ाके की ठंड वाली नहीं रहीं। सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बाकी है, लेकिन दोपहर होते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगता है। ग्रामीण इलाकों में यह बदलाव और साफ दिख रहा है। सरसों के खेतों में अब माहू उड़ने लगे हैं। किसान बता रहे हैं कि पिछले हफ्ते तक ठंड से माहू दबे हुए थे, लेकिन अब गर्मी बढ़ने से कीटों का प्रकोप शुरू हो गया है। सरसों की फसल पर इसका असर पड़ सकता है।

दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे कश्मीर में

- कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। वर्तमान में एक सक्रिय है। जबकि आ रहे हैं, लेकिन ये ज्यादा मजबूत नहीं है। इस कारण उत्तर भारत का मौसम प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं।

- 20 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं, बादलों की वजह से मौसम में तेजी बदलाव आएगा।

पारे की चाल

05:30 = 12.2°C

08:30 = 14.2°C

11:30 = 24.4°C

14:30 = 27.8°C

17:30 24.2°C