7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल: शुक्र प्रदोष पर धन, तरक्की और खुशखबरी के योग, मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: आज का राशिफल 29 जनवरी 2026: आज शुक्रवार, माघ मास का 27वां दिन और शुक्र प्रदोष व्रत का पावन संयोग है। इस विशेष दिन महादेव और माता लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के जीवन में धन लाभ, करियर में तरक्की और शुभ समाचार के प्रबल योग बन रहे […]

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 30 January 2026

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026 : आज का राशिफल 30 जनवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: आज का राशिफल 29 जनवरी 2026: आज शुक्रवार, माघ मास का 27वां दिन और शुक्र प्रदोष व्रत का पावन संयोग है। इस विशेष दिन महादेव और माता लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के जीवन में धन लाभ, करियर में तरक्की और शुभ समाचार के प्रबल योग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज मेष राशि को विशेष उपाय से सौभाग्य मिलेगा, वहीं वृषभ से मीन राशि तक के जातकों के लिए आकस्मिक लाभ और खुशखबरी के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। साथ ही घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। साथ ही आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। आज छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ा मुनाफा होगा। तथा आज आपको पिता से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगे हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे। आज आपको परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बैंक में कार्यरत व्यक्ति, आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। साथ ही आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आज शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बीतेगा। आज जीवनसाथी आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

Watch Video : आज का राशिफल, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आपका पूरा ध्यान कार्य में सुधार करने को लेकर रहेगा। आज आप अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। आज बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम से डांस करना सीख सकते है । आज आप घर का अधूरा पड़ा काम पूरा करा सकते हैं, इसके लिए आज आपके पास पर्याप्त समय होगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही पिता आपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। आज किसी काम को लेकर आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि नवविवाहितों को आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। साथ ही सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। आज ऑफिस के कार्यों को करते समय अपना फोकस बनायें रखें। आज आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर का काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपको करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आप अपने से बडों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज युवाओ को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। साथ ही कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के द्वारा पुराने किये गये कार्यों से वाहवाही मिलेगी। यदि आप इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज करियर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। आज संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोडें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज आपको पारिवारिक मामलों में ठण्डे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने अच्छे कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे। आज इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। जिससे जरुरत के वक्त आपको आसानी से मिल जाए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आप आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के फर्नीचर का व्यापार कर रहे है व्यक्तियों को, उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आज परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ खुद को आगे पायेंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, आपके किसी काम से बॉस बहुत खुश होंगे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में रहेगा। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।