2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर, इंदौर से फिर आई बुरी खबर, दूषित पानी से 32वीं मौत

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा से फिर आई बुरी खबर... दूषित पानी पीने के बाद बीमार हुई महिला की 1 महीना 6 महीने बाद मौत, वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी मृतक अनिता कुशवाह

less than 1 minute read
Google source verification
Indore News contaminated waterDeath Case

Indore News contaminated waterDeath Case: मृतक अनिता कुशवाह। (photo:patrika)

Indore News: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती गंभीर बीमार लोगों की लगातार मौत सामने आ रही है। रविवार रात अस्पताल में भर्ती एक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। मृतका अनिता कुशवाह (65) एक माह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थीं। उनका 4 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।

पहले नहीं थी कोई गंभीर बीमारी- बेटा

बेटे निलेश के अनुसार मां को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के बाद उन्हें भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद छुट्टी देकर घर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं अनिता

इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से 4 जनवरी को हालत गंभीर होने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों के अनुसार किडनी फेल होने के कारण उन्हें लगातार हेमोडायलिसिस पर रखा गया और बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट भी देना पड़ा।