1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: आम बजट से व्यापारियों को बड़ी उम्मीद, टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत !

Union Budget 2026: केंद्र सरकार के बजट से आम लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलने की उम्मीद है....

2 min read
Google source verification
MSME से लेकर AI तक... छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जानें क्यों खास है केंद्रीय बजट 2026-27?(photo-patrika)

MSME से लेकर AI तक... छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जानें क्यों खास है केंद्रीय बजट 2026-27?(photo-patrika)

Union Budget 2026: केंद्र सरकार के बजट से आम लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे रिकॉर्ड 9वीं बार बजट पेश करेंगी। इससे पहले वे राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाई। इस बजट में सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकती है। कयास हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। वहीं, इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से सोना-चांदी की कीमतें घट सकती हैं।

व्यापारी वर्ग को मिल सकती राहत

केंद्र सरकार के बजट से आम लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ी राहत मिल सकती है। उच्चतम कर स्लैब को भी बढ़ाया जा सकता है। उद्योगों, खासकर आइटी सेक्टर की सब्सिडी पॉलिसी पर नजर है तो आम लोग होम लोन की ब्याज दर में राहत मिलने की उम्मीद लगा रहे हैं। महिलाएं घरेलू उपयोग के सामान सस्ता करने वाली घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग की टैक्स स्ट्रक्चर को सरलीकर व राहत पैकेज की उम्मीद है। सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल के मुताबिक, जीएसटी रिफार्म 2 योजना के तहत राहत पैकेज मिलने की उम्मीद व्यापारी वर्ग कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट है।

क्या हो सकता है सस्ता और महंगा

बता दें कि बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं। साथ ही सब्जी से लेकर आपके स्मार्टफोन तक भी सस्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है। वहीं बजट को लेकर