
मैराथन में दौड़ते धावक की हार्ट अटैक से मौत (Photo Source- patrika)
Kolkata Runner Heart Attack :मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन में भाग लेने आए कोलकाता एक धावक की दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले अचानक धावक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वो दौड़ते-दौड़ते जमीन पर गिर गए। इसी दौरान पीछे दौड़ रहे एक डॉक्टर ने तत्काल परिस्थिति भांपते हुए उन्हें सीपीआर दिया। लेकिन, डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद धावक की जान नहीं बच सकी।
धावक की पहचान उनकी टीशर्ट पर लगे बैच से की गई। उनका नाम आर्यन तोड़ी बताया जा रहा है। वे मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और उन्होंने मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
बताया जा रहा है कि, मैराथन के दौरान आर्यन सड़क पर बहुत अच्छे ढंग से दौड़ रहे थे। लेकिन, फिनिशिंग लाइन से कुछ ही दूरी पर उन्हें सीने में अचानक दर्द उठा, जो इतना तेज था कि, आर्यन नीचे बैठ गए। पीछे दौड़ रहे डॉक्टर भरत रावत ने दौड़ पूरी करने के बजाय आर्यन की जान बचाने को प्राथमिकता दी। उन्होंने आर्यन को सीपीआर दिया। करीब 10 मिनट सीपीआर देने के बाद आर्यन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।
बता दें कि, इंदौर में रविवार को नेहरू स्टेडियम से मैराथन दौड़ आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में देश-प्रदेश के धावकों ने भाग लिया। तीन अलग-अलग मैराथन आयोजित की गई। 21 किलोमीटर लंबी मैराथन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर श्रमिक क्षेत्र तक आई। दूसरी मैराथन 10 किलोमीटर की थी, जबकि तीसरी पांच किलोमीटर की थी।
बता दें कि, सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक के मामलों में भी बढ़ोतरी हो जाती है। ठंड के कारण नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्त संचार में बाधा आने लगती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और दिल को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसीके चलते दिल का दौरा पड़ने की घटनाएँ आम दिनों के मुकाबले अधिक हो जाती हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि, तेज ठंड के दिनों में अधिक कसरत करने या तेज दौड़ने से बचना चाहिए।
Published on:
01 Feb 2026 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
