
Raja Raghuvanshi Murder Case (Photo Source - Patrika)
Raja Raghuvanshi Murder Case: कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने साक्ष्य नष्ट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से दो आरोपियों मकान मालिक व गार्ड बलवीर-लोकेन्द्र को कोर्ट ने रिहा कर दिया। बता दें कि दोनों को जुलाई में शिलांग की कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा था।
पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक सिम का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने जांच में शुरुआत में जुटाए तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात बताई। जिन दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, गहन जांच में उनके खिलाफ लगाए आरोप के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। अब क्या सोनम को भी जमानत मिलेगी...?
हत्याकांड की जांच के लिए जब फ्लैट के मालिक शिलाम जेम्स को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया था कि सोनम के ब्लैक बैग को जला दिया गया। पुलिस को उस आरोपी की तलाश थी जिसके इशारे पर सोनम के ब्लैक बैग को जलाया गया था। शिलाम जेम्स के मोबाइल से लोकेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का सुराग मिला था। जिसके बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने लोकेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया था। लोकेंद्र ने अपने पार्टनर शिलोम जेम्स को मैसेज किया कि सोनम के ब्लैक बैग को फ्लैट से हटा दे और उस बैग को जला दे।
बैग जलाने के बाद बैग के अंदर रखे सोने के गहनों, मंगलसूत्र, 5 लाख नकद और एक देसी पिस्टल (कट्टा) होने की जानकारी लोकेंद्र से की गई थी। उस बैग में राजा के मोबाइल और कई अन्य सबूत थे। राजा रघुवंशी हत्याकांड में लोकेंद्र सिंह राठौर आठवां आरोपी था। इसके पहले पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम, राज और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया था। बाद में इंदौर से शिलोम जेम्स और एक चौकीदार बलवीर को दबोचा गया था।
राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह सहित अन्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही हैं। अब सोनम को सजा मिलेगा या जमानत होगी ये आगे की जांच के बाद ही क्लीयर हो पायगा। बता दें कि दिसंबर में सोनम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
11 मई : राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई।
20 मई : राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर शिलांग रवाना हुआ।
23 मई : राजा व सोनम के लापता होने की बात सामने आई। दोनों के परिवार पुलिस की मदद से तलाश में जुटे रहे।
2 जून : शिलांग की खाई में राजा का डिकंपोज शव मिला था। हथियार डाओ से राजा की हत्या की बात सामने आई।
4 जून : परिजनों ने मृतक राजा का अंतिम संस्कार किया।
8 जून : पुलिस को पता चला उप्र के गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम ने अपने भाई को संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
-बाद में पुलिस ने आरोपी सोनम से जुड़े आरोपी राज कुशवाह, साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद को गिरफ्तार किया।
16 जून : ईस्ट खासी हिल्स के एसपी ने वारदात का रिक्रीएशन करने की बात कही।
25 जून : सोनम के गुनाह में शामिल किरदार आरोपी शीलोम को शिलांग पुलिस इंदौर में नाले में लेकर उतरी, पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस बरामद किए।
सितंबर : सोहरा पुलिस ने हत्याकांड में 790 पेज की चार्जशीट पेश की।
नवंबर : राजा के बड़े भाई विपिन के कोर्ट में बयान हुए।
दिसंबर : सोनम की जमानत याचिका खारिज हुई।
Updated on:
05 Feb 2026 01:06 pm
Published on:
05 Feb 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
