5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलाश विजयवर्गीय जैसे असंवेदनशील मंत्री को किया जाए बर्खास्त: सुप्रिया

MP News: अगर आप लोगों को साफ पानी, साफ हवा नहीं दे सकते तो विकसित भारत का ख्वाब छोड़ दीजिए...

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: एमपी के इंदौर शहर ने इतनी बार कैलाश विजयवर्गीय को जिताया, लेकिन वे अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री और सांसद के पास भागीरथपुरा जाने का एक मिनट भी नहीं है। 32 लोगों की मौत हो गई, जवाबदेही किसकी है। कैलाश जैसे असंवेदनशील मंत्री को बर्खास्त कर महापौर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। हर पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दें। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। 32 लोगों की मौत नहीं, 32 लोगों की प्रायोजित हत्या की गई है।

विकसित भारत का ख्वाब छोड़ दीजिए…

यह कहना है कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत का। उन्होंने बीते दिन पत्रकारों से चर्चा की। श्रीनेत ने कहा कि आम आदमी का नहीं, अडानी और बीजेपी का विकास हो रहा है। अगर आप लोगों को साफ पानी, साफ हवा नहीं दे सकते तो विकसित भारत का ख्वाब छोड़ दीजिए।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया। लोकसभा में भी उठाया जाएगा। अस्पताल भरे पड़े हैं, क्योंकि दूषित पानी से लोग गंभीर बीमार हैं। यह असंवेदनशील सरकार है। लोगों की मौत हुई है, हाथ जोड़कर माफी मांगे और सुनिश्चित करें कि घर-घर साफ पानी पहुंचे। इंदौर में तो ट्रिपल इंजन की सरकार है।

एसआइआर से वोट चोरी

श्रीनेत ने कहा कि एसआइआर वोट चोरी है। मप्र में चुनाव के पहले लोगों में मैंने सरकार के लिए आक्रोश और उदासीनता देखी थी। किसी भी कीमत पर ये नंबर नहीं आ सकते थे। एसआइआर लोगों के वोट काटने का सोचा-समझा और संगठित तरीका है। लोगों के वोटों के अधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है। हम लोगों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी को जितना दबाया जाता है, वे उतनी ही ताकत से बाहर आते हैं।