7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज नहीं आता Rose Day! इंदौर में एक ही दिन में 4-5 गुना अधिक ब्रिक्री

Valentine Week Celebration: रोज नहीं आता रोज डे..... वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे(Rose Day) से होते ही इंदौर में गुलाब के फूलों की मांग बढ़ने लगी है।

2 min read
Google source verification
Rose Day Valentine Week Celebration

Rose Day Valentine Week Celebration (source: AI image)

Valentine Week Celebration: रोज नहीं आता रोज डे..... वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे(Rose Day) से होते ही गुलाब के फूलों की मांग बढ़ने लगी है। गुलाब सिर्फ कपल्स के बीच प्यार जताने का माध्यम नहीं बल्कि फैमिली, दोस्तों और कलीग्स के बीच भी अपनापन और आभार व्यक्त करने का बेहतर सबसे ज्यादा बेस्ट क्वालिटी का में विकल्प बन चुका है। इन 7 दिनों गुलाब विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। गुलाब के एक्सपोर्ट बढ़ोतरी होने के कारण इंदौर शहर में एक अच्छी क्वालिटी के लाल गुलाब की कली की कीमत बढ़ गई है। वेलेंटाइन डे तक शहर के फ्लावर मार्केट और फ्लोरिस्ट्स का टर्नओवर करोड़ों रुपए तक पहुंच जाता है। छोटी ग्वालटोली, राजवाड़ा, विजय नगर, पलासिया सहित अन्य स्थानों पर इनकी बिक्री हो रही है।

एक्सपोर्ट हो रहा भारतीय गुलाब

शरद ओझा, सेक्रेट्ररी इंडियन फ्लोरिस्ट एसोसिएशन ने बताया कि पहले सिर्फ एक दिन मांग रहती थी। अब वेलेंटाइन वीक के चलते विदेशों में भी गुलाब की मांग बढ़ी है। विशेष रूप से कलियों का बड़ा हिस्सा भारत से एक्सपोर्ट किया जाता है। लंबी स्टेम वाले गुलाब की कली, 2 इंच तक के फूलों की कीमत बढ़ी है।

एक नजर

  • इंदौर में लगभग 1 हजार छोटी-बड़ी फ्लोरिस्ट शॉप।
  • रेड रोज पर सिर्फ एक दिन में गुलाब की बिक्री में लगभग 45-50% की वृद्धि।
  • रोज कस्टमाइज्ड बुके की मांग में 20-40% की बढ़ोतरी।
  • ऑनलाइन और प्री-बुकिंग ऑर्डर्स की बिक्री में 35-40 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

गुलाब के लिए हुई ऑनलाइन प्री बुकिंग

फ्लोरिस्ट का कहना है कि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम-आधारित फ्लॉवर बिजनेस ने भी इस सीजन में गुलाब की खपत को बढ़ा दिया है। गुलाब के बुके और कलियों के लिए पहले से ही प्री-बुकिंग लेना शुरू कर चुके हैं। इससे भीड़ और समय की कमी से बचना आसान होता है। निर्धारित मात्रा में गुलाब की उपलब्धता बनाए रखते हैं।

एक दिन में 4-5 गुना अधिक ब्रिक्री

शहर के फ्लोरिस्ट ने बताया कि वेलेंटाइन वीक(Rose Day) में रोज की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में 4 से 5 गुना तक बढ़ जाती है। इस दौरान 500 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक के बुके सबसे ज्यादा बिकते हैं। इसके साथ ही गुलाब की एक या दो कली की बिक्री भी खूब होती है। कुछ लोग साधारण गुलाब भी खरीदते हैं लेकिन इनकी संख्या कम रहती है।