
जयपुर। दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव, मदन लाल और सेलेक्टर गगन खोड़ा पीएम रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप-2026 में भाग लेते नजर आएंगे। पीएम रुंगटा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को रामबाग गोल्फ क्लब, जयपुर में इस टूर्नामेंट की हस्तनिर्मित व गोल्ड-प्लेटेड रोलिंग ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है, जिसमें खेल और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
ट्रॉफी अनावरण समारोह किशोर रुंगटा, गौरव रुंगटा (ट्रस्टी, पीएम रुंगटा फाउंडेशन) और समृद्ध शर्मा (सचिव, रामबाग गोल्फ क्लब) मौजूद रहें। इसके अलावा अमृत माथुर, लेफ्टिनेंट जनरल मजींदर सिंह, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रेल के अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स, न्यायपालिका से जुड़े प्रतिनिधि भी टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।
गौरव रुंगटा ने कहा कि यह गोल्फ कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेरे दादाजी की उत्कृष्टता, सेवा और मूल्यों को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है। इसके दूसरे संस्करण के माध्यम से हम इस परंपरा को और आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स एक मंच पर आकर गोल्फ की भावना और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव मनाते हैं।
गौरव रुंगटा ने कहा कि यह गोल्फ कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेरे दादाजी की उत्कृष्टता, सेवा और मूल्यों को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है। रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित यह टूर्नामेंट राजस्थान, एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों से आए खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। इसमें 144 प्लेयर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की श्रेणियों में ओवरऑल नेट विनर, हैंडीकैप कैटेगरी (0–9, 10–18, 19–24) में विजेता एवं उपविजेता, विजेता लेडी गोल्फर और विजेता वेटरन गोल्फर शामिल हैं।
Published on:
06 Feb 2026 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
