6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

क्षेत्र में सड़कों व सफाई का अभाव और आवारा पशु भी बने बड़ी समस्या

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Feb 06, 2026

जयपुर। मालवीय नगर स्थित नंदपुरी कॉलोनी में शुक्रवार को आयोजित पत्रिका मोहल्ला मीटिंग का आयोजन किया गया इस दौरान स्थानीय लोगों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया। बैठक में नंदपुरी कॉलोनी के साथ ही सिद्धार्थ नगर, जी ब्लॉक, गोपाल विहार और छत्रसाल नगर के निवासियों ने भी भाग लेकर क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने रखी। इस अवसर पर सड़क, पेयजल, सफाई, आवारा पशु और अतिक्रमण जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे।

क्षेत्र के बुजुर्ग बाबूलाल गुप्ता ने टूटी सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कई गलियों में सड़कों का पूरी तरह से अभाव है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। मदन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाईकर्मी नहीं आते। कचरा कई दिनों तक पड़ा रहता है। रामपाल बुनकर ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा पशुओं की ओर ध्यान दिलाया।

कम प्रेशर से हो रही पानी की सप्लाई

गोपाल विहार विकास समिति अध्यक्ष रामलाल बिवाल ने पेयजल लाइन डालने के नाम पर हुई खुदाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले कॉलोनी में पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन आज तक पेचवर्क नहीं किया गया। लालाराम स्वामी ने कहा कि पेयजल कनेक्शन देने का काम भी अब तक अधूरा है। सुरेश प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पानी की सप्लाई बहुत कम प्रेशर से होती है। वहीं ओम प्रकाश बैरवा ने आरोप लगाया कि बिना पानी की रीडिंग लिए मनमाने ढंग से बिल भेजे जा रहे हैं।

अतिक्रमण के कारण संकरी है गलियां

राजेन्द्र सिंह ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने 5 से 7 फीट तक सड़क पर कब्जा कर रखा है, जिससे रास्ते संकरे हो गए हैं और आवागमन बाधित होता है। फूलचंद बैरवा ने कहा कि गोपाल विहार में निराक्षित गोवंश की संख्या बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग