6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे छूते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 11 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही; यात्रियों में मचा हड़कंप

Jaipur International Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुरुवार एक फ्लाइट रनवे टच कर फिर से उड़ी और दूसरे प्रयास में उतर सकी।

less than 1 minute read
Google source verification
Air India Flight

एयर इंडिया का विमान। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर गुरुवार एक फ्लाइट रनवे टच कर फिर से उड़ी और दूसरे प्रयास में उतर सकी। पहली लैंडिंग फेल होने से यात्री घबरा गए। बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले भी लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आई हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर 1:09 बजे एयर इंडिया की मुंबई से फ्लाइट जयपुर पहुंचीं। लैंडिंग के दौरान पायलट को अस्थिर अप्रोच की स्थिति में महसूस हुई तो, तुरंत उसने गो अराउंड का निर्णय लिया। ऐसे में वापस उड़ान भरने केे बाद फ्लाइट ग्यारह मिनट बाद लैंड हो सकी। ऐसा लगातार देखा जा रहा है।

पायलट ने आखिरी मिनट में बदला फैसला

एयर इंडिया फ्लाइट AI-2781 ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 9 मिनट पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन लैंडिंग असफल हो गई। ऐसे में पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आखिरी मिनट में रनवे टच करते ही विमान को दोबारा हवा में उड़ा लिया। इसके बाद करीब 11 मिनट तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। पायलट ने दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया, जो सफल रहा। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट लेट

इधर, जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली समेत कई शहरों से आने जाने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट का संचालन भी देरी से हुआ। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग