4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

राजमहल पैलेस के सामने सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
road accident, Jaipur road accident, Rajasthan road accident, MLA Balmukund Acharya, Jaipur news, Rajasthan news, सड़क हादसा, जयपुर सड़क हादसा, राजस्थान सड़क हादसा, विधायक बालमुकुंद आचार्य, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

घायलों की मदद करते विधायक। फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजधानी जयपुर में सी-स्कीम स्थित राजमहल पैलेस के सामने बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक दुपहिया वाहन को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चौपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दुपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मदद के लिए आगे आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक घायल की हालत गंभीर थी और वह होश में नहीं था। इसी दौरान हवामहल क्षेत्र से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य विधानसभा की ओर जा रहे थे। घायलों को सड़क पर पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद के लिए आगे आए।

विधायक बालमुकुंद आचार्य के निर्देश पर उनके सुरक्षाकर्मी सुखवीर गुर्जर, महेंद्र प्रजापत, रामेश्वर लाल, निर्भय सिंह और गजेंद्र सिंह ने पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को पुलिस वाहन के जरिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल को सीपीआर देते हुए भी देखा गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

वाहन चालक की तलाश

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस फरार चौपहिया वाहन चालक की तलाश में जुटी है और हादसे की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग