
राजस्थान में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो
Rajasthan Weather Today: जयपुर। नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।
जयपुर शहर सहित आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे तक जारी रहा। बारिश के साथ चली सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा अलवर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में सुबह के समय बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए हुए है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5, नागौर में 1.1, दौसा में 1.4, लूणकरणसर में 1.7 और चूरू में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert Rajasthan): मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 180 मिनट में प्रदेश के 6 जिलों में ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर सहित सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर और दौसा जिले में बारिश की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
येलो अलर्ट (Yellow Alert Rajasthan): प्रदेश के 15 जिलों में 180 मिनट के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, गंगानगर हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम केंद्र जयपुर ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण ना लेने की सलाह दी है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
संबंधित विषय:
Updated on:
27 Jan 2026 12:02 pm
Published on:
27 Jan 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
