
कानपुर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की Source- X
Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के लव मैरिज के सिर्फ तीन महीने बाद पति ने पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद पति फरार हो गया। यह घटना शताब्दीनगर में हुई।
शताब्दीनगर के रामगंगा इनक्लेव की तीसरी मंजिल पर शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी (27 वर्ष) किराए के मकान में रहते थे। दोनों ने अक्टूबर 2025 में लव मैरिज किया था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर का काम करता है। दीपिका पहले खालिद से शादीशुदा थी, लेकिन तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, रुद्र और अनिरुद्ध। रविवार को शोएब घर आया। सोमवार दोपहर में दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। पड़ोसियों ने बताया कि काफी देर तक चिल्ला-चिल्लाकर लड़ाई हुई।
उसके बाद करीब दो घंटे तक सब शांत रहा। अचानक शोएब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। पड़ोसी बाहर आए तो देखा कि दीपिका बेड पर बेहोश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर रस्सी के कसे निशान साफ दिख रहे थे। पड़ोसियों ने तुरंत दीपिका की मां चित्रा को बुलाया। चित्रा बर्रा आठ में रहती हैं। मां और कुछ रिश्तेदार जल्दी पहुंचे। जब पुलिस को बुलाने की बात हुई, तो शोएब वहां से भाग निकला। पनकी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि गर्दन पर रस्सी से दबाने के निशान हैं।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने खुद मौके का जायजा लिया। कुछ पड़ोसियों का कहना है कि शोएब ने दरवाजा तोड़ा और फंदे पर लटकी दीपिका को खींचकर बेड पर लाया था। इसलिए पुलिस को आत्महत्या की भी आशंका है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि यह हत्या थी या आत्महत्या। दीपिका की मां ने कहा है कि दहेज के लिए हत्या की गई। उनकी तहरीर मिलने पर पुलिस उसी आधार पर कार्रवाई करेगी। घटना के समय छोटा बेटा रुद्र घर में मौजूद था। पुलिस ने उससे भी जानकारी ली है।
पुलिस ने शोएब को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगा दी हैं। पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन हर घर के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस हर जगह तलाश कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
Published on:
03 Feb 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
