11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bael Patra Benefits in Hindi: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाया जाने वाला ये पत्ता, इन 5 लोगों के लिए है अमृत समान

Bael Patra Benefits in Hindi: भगवान शिव का प्रिय बेलपत्र सिर्फ पूजा-पाठ में ही नहीं इस्तेमाल किया जाता, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद में बेलपत्र को एक असरदार औषधि के रूप में जाना जाता है। आज के इस लेख में हम बेलपत्र के सेवन से होने वाले फायदे, इसे खाने का सही तरीका और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Bael Patra health Benefits

Bael Patra health Benefits (photo- gemini ai)

Bael Patra Benefits in Hindi: पोषक तत्वों से भरपूर बेलपत्र का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे मन में भगवान भोलेनाथ का ख्याल आता है। भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है, इसलिए हिंदू धर्म में इसका खास धार्मिक महत्व है और लगभग हर पूजा-पाठ में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेलपत्र सिर्फ पूजा में ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन A, C, B1, B6, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसी कारण आयुर्वेद में बेलपत्र को एक असरदार औषधि के रूप में माना गया है। आज के इस लेख में हम बेलपत्र के सेवन से होने वाले फायदे, इसे खाने का सही तरीका और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे (Bael Patra Benefits in Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद (Bael Patra Benefits for Stomach)

अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी या अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो बेलपत्र का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, बेलपत्र पाचन तंत्र यानी डाइजेशन को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आंतों को बेहतर तरीके से काम करने में सहायक होता है और पेट साफ रखने में भी मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों में आराम मिलता है।

डायबिटीज के लिए लाभकारी (Bael Patra Benefits for Diabetes)

बेलपत्र में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं। इसलिए बेलपत्र का रोजाना और सही मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद होता है। खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान दें, डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

स्किन और बालों के लिए (Bael Patra Benefits for Healthy Hair and Skin)

पोषक तत्वों से भरपूर बेलपत्र का रोजाना सेवन करने से शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है। इससे न सिर्फ चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है, बल्कि बालों का झड़ना भी कम होता है। इसलिए अगर आप हेयर फॉल या स्किन से जुड़ी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए बेलपत्र का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक (Bael Patra Benefits for Immunity Booster)

रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की अंदरूनी सफाई में मदद करते हैं और सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं।

दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद (Bael Patra Benefits for Heart Health)

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार होते हैं। इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से दिल को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद मिलने के साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

बेलपत्र का सेवन कैसे करें (How to Use Bael Patra)

आयुर्वेद के अनुसार, बेलपत्र के फायदे पाने के लिए इसके ताजे पत्तों का रस सुबह खाली पेट एक या दो चम्मच आप सेवन कर सकते है। इसके अलावा आप इसके ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर सीधे चबा सकते हैं या बेलपत्र को शहद के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते है।

किन लोगों को बेलपत्र का सेवन नहीं करना चाहिए (These People Should Avoid Bael Patra)

वैसे तो बेलपत्र में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी हर किसी के लिए इसका सेवन करना सही नहीं होता। खासकर के गर्भवती महिलाओं, थायराइड के मरीजों, जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से कम रहता है या गंभीर कब्ज से परेशान लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर करें।