
Hug Day Shayari 2026 (source: freepik)
Hug Day Shayari 2026 In Hindi: फरवरी का महीना शुरू होते ही हवाओं में प्यार और रोमांस की खुशबू फैलने लगती है। वेलेंटाइन वीक में हग डे का खास महत्व होता है। इस दिन एक प्यारी सी झप्पी दिल की सारी बातें कह जाती है। गले लगाना सिर्फ एक इमोशन नहीं, बल्कि लव, केयर, अपनापन और रिश्ते की मजबूती का खूबसूरत एहसास है। इस दिन रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाएं, गलतफहमियां मिटाएं और दिलों को जोड़े। अगर आप भी हग डे को खास बनाना चाहते हैं और पार्टनर को विश करना चाहते हैं, तो शायरियों के जरिए अपने दिन को और भी यादगार बनाएं।
तेरी बाहों में आने से
हर दर्द दूर हो जाता है,
दिल को सुकून
और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
Happy Hug Day
हर धड़कन में तेरा नाम है,
हर सांस में तेरा अहसास है।
चलो आज गले लग जाएं
क्योंकि, मौका खास है।।
Happy Hug Day
आज हग डे है
बस गले लग जाना,
मेरी सारी खामोशियों
को समझ जाना।
Happy Hug Day
एक जादू की झप्पी, सब गम भुला देती है,
तेरे आगोश में आकर दुनिया थम जाती है।
प्यार का इजहार करते हैं
चलो मिलकर जिंदगी सजाते हैं।।
Happy Hug Day
एक हग में
सारा प्यार बयां हो जाए,
आज का दिन
कुछ ऐसा खास हो जाए।
Happy Hug Day
बाहों में भरकर
तुझे महसूस करूं,
आज हग डे पर
बस तुझसे प्यार करूं।
Happy Hug Day
प्यार जताने के लिए
लफ्ज जरूरी नहीं,
कभी-कभी
एक हग ही काफी है।
Happy Hug Day
तेरा प्यार से गले लगना, एक मीठा-सा अहसास है
जब तुम होते हो पास, तो लगता है सबकुछ खास।
Happy Hug Day
दूरियां कम करने के लिए गले लगना है काफी
प्यार जताने का नहीं होता है कोई मौसम, बस काफी है तुम्हारी हंसी
आज का दिन है खास, तो आ जाओ मेरे पास
गले लगाएं तुम्हें और बनाएं अपना खास।।
Happy Hug Day
रोमियो ने जैसे जूलिएट को
लैला ने जैसे मजनूं को
हीर ने जैसे रांझा को
लगाया है गले
तुम भी मुझे समेट लो अपनी बाहों में और बना लो अपना हमेशा के लिए
Happy Hug Day
Published on:
11 Feb 2026 01:41 pm
