5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करेली में 12 घंटे चली जांच में 10 घन मीटर सागौन समेत कटर, ड्रिल मशीन जप्त

An investigation was conducted for about 12 hours नरसिंहपुर. करेली में नई मंडी के पास स्थित दीपक फर्नीचर मार्ट में मिले अवैध सागौन मामले में करीब 12 घंटे जांच-पड़ताल की। जिसमें करीब 10 घन मीटर सागौन बरामद करने के साथ ही कटर, ड्रिल मशीन भी जप्त की। वहीं बुधवार को सर्च वारंट के आधार पर […]

less than 1 minute read
Google source verification
करेली में नई मंडी के पास स्थित दीपक फर्नीचर मार्ट में मिले अवैध सागौन मामले में करीब 12 घंटे जांच-पड़ताल की। जिसमें करीब 10 घन मीटर सागौन बरामद करने के साथ ही कटर, ड्रिल मशीन भी जप्त की।

जांच दल बरामद लकड़ी की नापजोख करते हुए।

An investigation was conducted for about 12 hours नरसिंहपुर. करेली में नई मंडी के पास स्थित दीपक फर्नीचर मार्ट में मिले अवैध सागौन मामले में करीब 12 घंटे जांच-पड़ताल की। जिसमें करीब 10 घन मीटर सागौन बरामद करने के साथ ही कटर, ड्रिल मशीन भी जप्त की। वहीं बुधवार को सर्च वारंट के आधार पर मार्ट संचालक के घर में भी तलाशी ली। लेकिन यहां कुछ नहीं मिल सका।
विभाग ने मामले में मार्ट संचालक दीपक यादव के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। अभी जांच का क्रम रूका नहीं है, विभाग यह पता लगा रहा है कि मार्ट में जो अवैध लकड़ी आ रही थी वह कहां से आ रही थी और इस खेल में कौन-कौन शामिल है।
वन विभाग को यह जानकारी मिली थी कि अवैध रूप से काटी जा रही सागौन की लकड़ी को फर्नीचर मार्ट में खपाया जा रहा है। जिससे यहां वन संरक्षक सिवनी के निर्देशन व वन मंडल अधिकारी कल्पना तिवारी के निर्देशन में जांच कराई गई। उपवन मंडल अधिकारी विकास शर्मा के नेतृत्व में गठित तीन रेंज के दल ने मंगलवार की दोपहर से रात करीब 9 बजे तक मार्ट में मिली सामग्री की जांच पड़ताल की। नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा रेंज के अधिकारी-कर्मचारियों ने मार्ट में मिली चरपट, लठ्ठे, चिरान आदि का बारीकी से नापजोख किया। कार्रवाई के दौरान मार्ट में रखी लकड़ी को इधर-उधर न किया जा सके इसके लिए उसे पहले ही सील कर दिया गया था जो अभी भी सील है। एसडीओ सुनील वर्मा ने बताया कि मार्ट संचालक दीपक यादव के खिलाफ दर्ज हुए प्रकरण में जांच चल रही है। आगे जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।