5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरार धनराज की दबंगई पर पुलिस का मनोवैज्ञानिक वार, सिर्फ एक रुपए का इनाम

reward of just one rupee for the arrest of Dhanraj Lodhi, नरसिंहपुर. अपराधियों की दबंगई और उनके कथित प्रभाव को जड़ से खत्म करने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रयोग किया है। अवैध शराब तस्करी में लिप्त और बीते 26 दिनों से फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक […]

less than 1 minute read
Google source verification
फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मात्र एक रुपए का इनाम घोषित किया है। यह इनाम राशि संभवत: जिले ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश के पुलिस इतिहास में सबसे कम मानी जा रही है।

धनराज जिस पर एक रुपए का इनाम है।

reward of just one rupee for the arrest of Dhanraj Lodhi, नरसिंहपुर. अपराधियों की दबंगई और उनके कथित प्रभाव को जड़ से खत्म करने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रयोग किया है। अवैध शराब तस्करी में लिप्त और बीते 26 दिनों से फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने मात्र एक रुपए का इनाम घोषित किया है। यह इनाम राशि संभवत: जिले ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश के पुलिस इतिहास में सबसे कम मानी जा रही है। जिसका उद्देश्य किसी आर्थिक प्रलोभन से ज्यादा आरोपी की गांव में बनी दबंग छवि और खौफ को तोडऩा है, ताकि यह संदेश जाए कि कानून के सामने उसकी कथित ताकत शून्य है। करेली पुलिस ने बीती 8 जनवरी को अवैध शराब तस्करी का एक प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें समनापुर निवासी धनराम पिता लालसाहब लोधी 27 वर्ष आरोपी है जो फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ तो कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है, 12 प्रकरण दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। एसपी डॉ. मीणा के अनुसार, आरोपी की पृष्ठभूमि और क्षेत्र में उसके प्रभाव को देखते हुए एक रुपए का इनाम दरअसल यह संदेश देने के लिए है कि कानून के सामने कोई दबंग नहीं होता। यह कदम न केवल संबंधित थानों को सतर्क करेगा, बल्कि आम लोगों के मन से अपराधियों का डर निकालने में भी मददगार साबित होगा। पुलिस का मानना है कि यह प्रतीकात्मक लेकिन प्रभावी प्रयोग अपराधियों के मनोबल को तोडऩे और समाज में कानून के प्रति भरोसा मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।