5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच ने खुद को पंचायत भवन में किया कैद, मनाने गए अधिकारी बैरंग लौटे

Sarpanch imprisoned himself in the Panchayat building नरसिंहपुर/गाडरवारा. जनपद चीचली का ग्राम सीरेगांव सरपंच द्वारा खुद को पंचायत भवन मैं कैद कर लिए जाने से सुर्खियों में है। अधिकारी सरपंच को भवन से बाहर निकलने के लिए हर स्तर पर मना रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। पूरे घटनाक्रम में एक तरफ […]

2 min read
Google source verification
जनपद चीचली का ग्राम सीरेगांव सरपंच द्वारा खुद को पंचायत भवन मैं कैद कर लिए जाने से सुर्खियों में है। अधिकारी सरपंच को भवन से बाहर निकलने के लिए हर स्तर पर मना रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।

ग्राम सीरेगांव का पंचायत भवन जिसमें सरपंच अंदर है।

Sarpanch imprisoned himself in the Panchayat building नरसिंहपुर/गाडरवारा. जनपद चीचली का ग्राम सीरेगांव सरपंच द्वारा खुद को पंचायत भवन मैं कैद कर लिए जाने से सुर्खियों में है। अधिकारी सरपंच को भवन से बाहर निकलने के लिए हर स्तर पर मना रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। पूरे घटनाक्रम में एक तरफ जहां सरपंच की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है तो वहीं प्रशासन के अधिकारी कह रहे हैं कि सरपंच व अन्य के खिलाफ रिकवरी निकली है इसलिए बचने की मंशा से वह ऐसा कर रहे हैं। घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।
मामले में सीरेगांव सरपंच महेंद्र कुशवाहा की ओर से कहा जा रहा है कि कई बार अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से शिकायत की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए उन्होंने खुद को पंचायत भवन में कैद किया है। मामले की जानकारी लगते ही बुधवार को जनपद चीचली से इंजीनियर सीरेगाँव पहुँचे और सरपंच से बात की तो सरपंच ने कहा कि जनपद सीईओ को भेजें। इसके बाद देर शाम तहसीलदार प्रियंका नेताम और अन्य अधिकारी पहुँचे और समझाइश दी। लेकिन सरपंच बाहर नहीं निकला। दूसरी ओर बताया गया है कि लोगो की शिकायतों पर सरपंच, सचिव, जीआरएस को हटाया गया और मामला चल रहा है। मामले की जाँच के चलते सम्भव है कि यह सब बचाव की मंशा से हो रहा हो। चूंकि नए कार्यों की 12 लाख रुपए की टीएस जारी होने की बात अधिकारी सचिव कह रहे है। बुधवार शाम तक सरपंच चैनल गेट लगाकर पंचायत के भीतर बंद रहा। जिसे निकालने और किसी अप्रिय स्थिति से बचाने के प्रयास जारी रहे। वहीं मामले में जानकारी लेने जब जनपद सीईओ अभिषेक गुप्ता से संपर्क किया गया तो उनका कॉल अटैंड नहीं हो सका।
वर्जन
मौके पर तहसीलदार गईं थीं, जानकारी में आया है कि सरपंच के खिलाफ कुछ रिकवरी निकली है, राशि कितनी है यह तो स्पष्ट नहीं पता, सीईओ ही इस संबंध में बता पाएंगे। मैं चूूंकि अवकाश पर हूं इसलिए अधिकारी जानकारी देना संभव नहीं है।
कलाबति ब्यारे, एसडीएम गाडरवारा