12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे ट्रक में भरी मिली 286 पेटी अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार

Police seized a truck carrying 286 cases of foreign liquor नरसिंहपुर. सिवनी-नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर पुलिस ने 286 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जो नरसिंहपुर से सिलीगुड़ी तक शराब की इस खेप को पहुंचाने के लिए बस के जरिए नरसिंहपुर पहुंचे थे। पुलिस […]

2 min read
Google source verification
हाइवे क्रमांक 44 पर पुलिस ने 286 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जो नरसिंहपुर से सिलीगुड़ी तक शराब की इस खेप को पहुंचाने के लिए बस के जरिए नरसिंहपुर पहुंचे थे। पुलिस ने जो ट्रक जप्त किया है उसके चेचिस नंबर और वाहन नंबर के बीच भी कुछ अंकों का हेरफेर बताया जा रहा है

कंट्रोल रूम में एसपी कार्रवाई को बताते हुए।

Police seized a truck carrying 286 cases of foreign liquor नरसिंहपुर. सिवनी-नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर पुलिस ने 286 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। जो नरसिंहपुर से सिलीगुड़ी तक शराब की इस खेप को पहुंचाने के लिए बस के जरिए नरसिंहपुर पहुंचे थे। पुलिस ने जो ट्रक जप्त किया है उसके चेचिस नंबर और वाहन नंबर के बीच भी कुछ अंकों का हेरफेर बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि पकड़े गए आरोपियों को शराब की खेप का ट्रक सौंपने नरसिंहपुर तक कौन आया था और ट्रक कहां से आया, शराब कहां से लोड हुई थी। आरोपियों ने शराब की पेटियों को ट्रक के अंदर एक बाक्स बनाकर मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे छुपाकर रखा था ताकि किसी को शक न हो कि ट्रक में क्या भरा हुआ है।
बुधवार को कंट्रोल रूम में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एसडीओपी मनोज गुप्ता व करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे की मौजूदगी में कार्रवाई को बताया। एसपी मीना ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट पासिंग एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जा रही है। जिस पर एएसपी संदीप भूरिया व एसडीओपी गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमें गठित करते हुए एक टीम को नरसिंहपुर-लखनादौन रूट पर तैनात किया जबकि दूसरी टीम को राजमार्ग चौराहा की ओर जाने वाले रूट पर तैनात करन आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कराई गई।


भाग रहे ट्रक को बैहर तिराहे पर पकड़ा
जांच के दौरान करेली पुलिस ने नरसिंहपुर तरफ से एक ट्रक को आते देखा तो उसे रोकने प्रयास किया। लेकिन चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी और भागने लगा। जिसे पुलिस ने हाइवे पर बैहर तिराहे के पास रोका। वाहन की तलाशी में जब पुलिस ने नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला तो कुछ भारी चीज होने की आवाज आई। जिसे खाली करने पर लगभग 3 फीट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं।
पुलिस का दावा शातिर अपराधी है सतीश
पुलिस ने मामले में सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर थाना गनोर जिला सोनीपथ हरियाणा एवं मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली को आरोपी बनाया है। साथ ही ट्रक क्रमांक एमएच 04 केएफ 3613 को जप्त किया है। पुलिस ने बरामद कुल मशरूका की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी सतीश बेहद शातिर है। प्रारंभिक पूछताछ में चला है कि दोनों आरोपी बस के जरिए नरसिंहपुर ट्रक को आगे पहुंचाने आए थे, उन्हें कौन ट्रक सौंपने आया था इसका पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपियों से मिले तथ्यों के आधार पर आगे जांच हो रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली रत्नाकर हिग्वें, एएसआइ संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग