3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर के डायमंड शोरूम में एक ही चोर ने की थी चोरी! पांच गिरफ्तार, करोड़ों के गहने बरामद

90 अंगूठी, 67 ब्रेसलेट, 9 नेकलेस और 32 रिंग समेत करोड़ो रुपये की ज्वैलरी की चोरी की घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया था।

3 min read
Google source verification
Crime

पकड़ी गई आरोपी महिलाए पुलिस हिरासत में ( फोटो स्रोत पत्रिका )

Crime सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित डायमंड शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार इस सनसनीखेज घटना को एक ही चोर ने अंजाम दिया था। एक ही चोर ने रेकी की, ग्राइंडर से दरवाजा काटा और दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये कीमत के गहने चोरी करके फरार हो गया। चोरी भले ही एक व्यक्ति ने की हो लेकिन पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जब चोरी एक ने की तो पांच गिरफ्तार क्यो ?

आप सोच रहे होंगे कि जब चोरी एक ही व्यक्ति ने की तो पांच लोगों को गिरफ्तार क्यों किया ? यह सवाल हमारे जहन में भी आया। जब हमने इस बारे में पुलिस से बात की तो सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि चोरी को तो एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया लेकिन बाकी पकड़े गए लोग चोरी के माल को खपाने, बेचने और छिपाने में शामिल थे इसलिए इन्हे भी गिफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का नाम इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासी सहारनपुर है। इसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह वर्तमान में रुड़की में रह रहा है। दूसरा आरोपी दिलशाद पुत्र अनीश है यह भी सहारनपुर का ही रहने वाला है। तीसरी आरोपी सलमा पत्नी अरशद है यह भी सहारनपुर की रहने वाली है। चौधी आरोपी काली पत्नी अनीश भी सहारनपुर की ही रहने वाली है। पांचवी आरोपी सीमा पत्नी दिलशाद यह भी सहारनपुर की रहने वाली है।

ऐसे दिया चोरी की घटना को अंजाम ( Crime )

एसएसपी आशीष तिवारी के अनुसार मुख्य आरोपी इरशाद ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से अम्बेहटा पीर का रहने वाला है। छोटी मोटी की चोरी की घटना किया करता था। पुलिस ने घर देख लिया था तो घर बेचकर सहारनपुर में एक किराए के मकान में रहने लगा। यहां भी पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी तो हाल ही में जेल से छूटने के बाद मैं रुड़की के शैतान चौक पर जाकर रहने लगा। वहीं से चोरी की योजना बनाई। मजदूरी के बहाने करीब एक माह तक रेकी की और फिर घटना वाली रात से पहले बिल्डिंग की छत पर जाकर लेट गया। नशा कर लिया तो रात में सो गया फिर देर रात आंख खुली तो मौसम काफी खराब था। खराब मौसम का फायदा उठाकर छत के ऊपर से जा रहे केबिल में कट मारकर कटर के तार जोड़ लिए और फिर दरवाजा काटकर अंदर से दीवार में सेंध लगा ली।

पुलिस को चकमा देने के लिए जानबूझकर आया सीसीटीवी कैमरे की नजर में

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसे अंदर सीसीटीवी कैमरे होने का पता था। इसलिए उसने चेहरे पर मास्क लगा लिया था और चोरी करते समय स्टोर के अंदर लंगड़ाकर चलने का नाटक कर रहा था ताकि पुलिस को लगे कि चोर लंगड़ा है। इस तरह चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बाहर निकला और कपड़े बदल लिए। इसके बाद वह रुड़की चला गया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चोरी करता है और चोरी का माल बेचने में दिलशाद, सलमा, काली और सीमा उसकी मदद करती हैं। इसी आधार पर पुलिस ने इन्हे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि सभी को छोटी लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। ये सभी सारा माल पड़ोसी राज्य में बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को चकमा देने के लिए खरीदे थी नकली ज्वैलरी

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी और इसके साथी बेहद शातिर हैं। इन्होंने ना सिर्फ इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया बल्कि पकड़े जाने पर आगे की प्लानिंग भी की। रुड़की से इन्होंने कुछ नकली ज्वैलरी खरीद ली थी। इरशाद ने बताया कि हम लोगों ने यह योजना बनाई थी कि असली ज्वैलरी बेच देंगे और अगर पुलिस ने पकड़ लिए तो रिमांड पर नकली ज्वैलरी पुलिस को बरामद करा देंगे। इरशाद का यह खेल भी नहीं चल सका और पुलिस ने नकली और असली दोनों तरह की ज्वैलरी बरामद कर ली।

ये हुई बरामदगी ( Crime )

पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी चोरों से 9 नेकलेस, 67 ब्रेसलेट,17 मंगल सूत्र, 32 जोड़े इयर रिंग, दो गले के सेट मय इयर रिंग, 18 पेन्डेंट, तीन चार्मस, 90 अंगूठी, 32 चैन, 40 पीस अन्य जोड़े और 45 हजार रुपये नकद।