3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस और डकैतों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़, आरोपी दो डकैतो को लगी गोली

बदमाशों ने पहले चलती कार से फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने फायर किया तो इनकी कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद फिर बदमाश फायरिंग करते हुए क्षतिग्रस्त कार से निकलकर भागने लगे।

2 min read
Google source verification
Encounter

घायल दोनों आरोपी ( फोटो स्रोत मेरठ पुलिस)

Encounter मेरठ पुलिस टीम का मंगलवार सुबह डकैतों से सामना हो गया। दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। फिल्मी अंदाज में हुई इस मुठभेड़ में दो आरोपी डकैतों के पैर में गोली लगी है। इन दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने ही मुंडाली गांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों घायलों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया माल और सोने के आभूषण भी बरामद कर लेने का दावा किया है।

फिल्मी अंदाज में हुई मुठभेड़

मेरठ एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के अनुसार थाना सरूरपुर पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक स्लेटी रंग की कार आती हुई दिखी। टीम ने कार के चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने जानेवा कट मारते हुए कार को भोले की झाल की तरफ दौड़ा दिया। पुलिस को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है तो इस कार का पीछा किया गया। थाना प्रभारी सरूरपुर व उनकी टीम ने पीछा करते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से आगे के थानों को अवगत कराया गया कि इक कार का पीछा कर रहे हैं और कार में संदिग्ध लोग भाग रहे हैं।

इस सूचना पर थाना जानी पुलिस की एक टीम तत्काल आश्रम नहर पटरी पर पहुंची और संदिग्ध की कार को रुकवाने का प्रयास किया। खुद को घिरता हुआ देख कार में बैठे लोगों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस पर कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गयी। पुलिस के अनुसार इसके बाद पुलिस टीम आगे बढ़ी तो कार में सवार दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम की ओर से भी फायरिंग की गई तो दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। दोनों गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर पड़े। पूछताछ में बताया कि इन्होंने ही 21 जनवरी को शाहजीम ग्राम मुंडाली में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी।

ये हैं पकड़े गए दोनों आरोपी

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली पुत्र आबिद निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ और दिलशाद उर्फ भूरी पुत्र हसमत अली निवासी फखरपुर थाना फखरपुर जिला बहराइच हाल पता पूजा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद बताए हैं। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से एक-एक अदद तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, तीन टॉप्स और डकैती के दौरान लूटी रकम में से दस हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।