
प्रतीकात्मक तस्वीर
Police officer assaulted: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्सटेबल पर अचानक हमला कर दिया। मौके पर झगड़े को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ ऐसा हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। पुलिस मौके पर जाकर हालातों को संभा ही रही थी, इतने में ही महिला ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाते हुए पहले दांतों से काटा और उसके बाद वर्दी भी फाड़ दी। अचानक हुए इस हमले से माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया था और अफरा-तफरी मच गई थी। इस हमले की वजह से पुलिसकर्मी घायल हो गया था, जबकि वहां आसपास के लोग इस घटना को देखकर सन्न रह गए।
पुलिस के अनुसार, यह घटना एक फरवरी की रात करीब 8:15 बजे पुस्ता रोड पर हुई। हेड कांस्टेबल अंकुर और कांस्टेबल जावेद उस समय आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात थे, उसी समय उन्हें पुस्ता रोड इलाके में झगड़े की सूचना मिली। बिना देरी किए दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। वहां पर लोगों की भीड़ जमा थी और उसके बीच झगड़ा चल रहा था। उन्होंने हालात को कंट्रोल में लाने के लिए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने पुलिस की बात नहीं मानी। साथ ही, कुछ ही देर में माहौल और बिगड़ गया और मामले ने हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस वालों का कहना है कि जब वे हालात संभालने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक महिला अचानक गुस्सा हो गई। आरोप है कि महिला ने हेड कांस्टेबल अंकुर को पकड़ लिया और उनकी वर्दी खींचकर फाड़ दी। इतना ही नहीं, उसने उनके दाहिने कंधे पर दांत से काट भी लिया, जिससे वे घायल हो गए। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए घबरा गए और मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
पुलिसकर्मी पर हमला होने की वजह से मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। कुछ लोगों ने तो अपने मोबाइल निकाले और वीडियो बनाने लगे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने लोगों से कई बार शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन फिर भी यह ड्रामा चलता रहा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस के काम में बाधा और बढ़ी और हालात संभालने ज्यादा मुश्किल हो गए। स्थिति और नहीं बिगड़े, इसलिए पुलिस ने सख्ती अपनाकर हालात काबू में किए।
घटना में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिकल सुविधाओं के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। साथ ही वीडियो फुटेज और गवाहों के बयानों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
Updated on:
03 Feb 2026 01:03 pm
Published on:
03 Feb 2026 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
