
biaora bhopal four lane highway
mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-46 फोरलेन को नए सिरे से बनाया जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से इस नए फोरलेन की नई डीपीआर तैयार की गई है। जिसकी फाइल भी दिल्ली मंत्रालय भेज दी गई है। जल्द ही स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक फोरलेन पर 150 करोड़ रुपए और नरसिंहगढ़ से भोपाल तक भी 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
नए सिरे से ब्यावरा-भोपाल फोरलेन का निर्माण होने से पहले सामने आईं तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कुछ जगह बदलाव भी होंगे। ऐसे में अगले साल से राजधानी भोपाल का सफर और भी आसान होगा। बता दें कि ब्यावरा-भोपाल नेशनल हाईवे का निर्माण 1087 करोड़ की लागत से 2019-20 में हुआ था। करीब 106 किमी लंबे इस फोरलेन हाईवे के निर्माण में खूब अनियमितताएं हुई थीं। जिसके चलते तीन ठेकेदार भी बदले गए थे। ऐसे में हर बार नए ठेकेदार ने अधूरा काम जैसे-तैसे पूरा कराने पर फोकस किया। ऐसे में कई तकनीकी खामियां रखी गईं। स्थिति ये है ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक तो फोरलेन जमीन से भी नीचे बना दिया गया। कई जगह बारिश में जलभराव की स्थिति भी बनती है। ऐसे में अब सिरे से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें ब्यावरा-नरसिंहगढ़ के बीच सड़क की 3 से 4 फीट हाईट बढ़ाई जाएगी। साथ ही हर एक किमी पर एक पुलिया बनाई जाएगी। ताकि जल भराव की समस्या न हो। साथ ही नरसिंहगढ़ से भोपाल के बीच डामर वाले हिस्से में पूरे पर डामरीकरण होगा।
Published on:
22 Jan 2026 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
