4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस जिले में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी

mp news: राजस्थान की सीमा से लगे गोघटपुर में बन रही थी एमडी ड्रग्स, 4 करोड़ का 43 किलो केमिकल जब्त।

3 min read
Google source verification
rajgarh

md drugs factory busted rajgarh mp rajasthan police action

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के आखिरी छोर के गांव गोघटपुर में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री मिली है। राजस्थान पुलिस ने इस एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 43 किलो केमिकल और पाउडर बरामद किया है। जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। हैरानी की बात ये है कि रहवासी इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने की ये फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

देखें वीडियो-

एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाई

जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के झालरापाटन पुलिस मादक पदार्थ के आरोपी की तलाश में पहले सुसनेर और आगर पहुंची। इसके बाद वहां मिले आरोपी की निशानदेही पर गोघटपुर पहुंची। जहां पता चला कि लंबे समय से आरोपी यहां पर एमडी बनाने का काम रिहायशी क्षेत्र में कर रहा था। अपने साधारण घर में ही उसने एक फैक्ट्री बना रखी थी। राजस्थान पुलिस ने राजगढ़ जिले की माचलपुर पुलिस की मदद से वहां पर केमिकल ब्रोमो, मिथाइल, प्रोपियोफेनन और पाउडर (लगभग 43 किलो) बरामद किया। पुलिस ने गोगतपुर निवासी रघुनंदन पाटीदार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है फिलहाल आरोपी फरार है।

लग्जरी गाड़ी को छोड़ भागा रघुनन्दन

राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस जैसे ही आरोपी रघुनन्दन के घर गोघटपुर पहुंची तो वह अपनी महंगी लग्जरी कार रास्ते में ही छोड़कर भाग निकला। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसकी गाड़ी को जप्त कर लिया वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत झालावाड़ पुलिस ने की। इस कार्रवाई ने अवैध मादक पदार्थ बनाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जिसके तहत झालरापाटन में केमिकल सामग्री बरामद करने के बाद एक आरोपी की तलाश में पुलिस आगर जिले के सुसनेर पहुंची। वहां भी जांच की। झालरा पाटन से मिले आरोपियों की निशानदेही पर गोघटपुर में चल रही फैक्ट्री का पता चला। जब राजस्थान पुलिस के कहने पर माचलपुर पुलिस ने वहां जांच पड़ताल की तो मौके पर केमिकल पाउडर सहित एमडी बनाने की सामग्री बरामद हुई है। यानी यहां लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ बनाने का काम सतत रूप से चल रहा था।

झालरापाटन में पकड़ाए आगर के आरोपी, फिर खुलासा

एसपी अमित कुमार ने बताया कि हमारी टीम रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान झालरापाटन के ग्रोथ सेंटर चौराहे के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला। जिसमें 320 किलो अवैध मादक पदार्थ मिला। साथ ही एक अन्य कार में सवार दीपक ब्राह्मण (30) नरवल (आगर मालवा), जितेन्द्रसिंह राजपूत (41) गोन्देलमउ (नलखेड़ा), शैलेन्द्र भिलाला (26) निवासी गोंदलमऊ की तलाशी ली गई। वहां घरेलू सामान की आड़ मे रखे हुए 06 प्लास्टिक के ड्रम में भरा हुआ कुल 320.72 ग्राम मादक पदार्थ मिला। संदिग्ध लोगों ने उक्त केमिकल महाराष्ट्र से कोटा, वहां से पिकअप में भरकर आगर ले जाकर जयनारायण उर्फ मामू निवासी छावनी आगर को देना कबूला। जयनारायण ने साथियों के साथ मिलकर उक्त संदिग्ध केमिकल का इस्तेमाल मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बनाने में करना बताया। गोघटपुर में ड्रग्स फैक्ट्री संचालित कर ड्रग्स निर्माण करने की जानकारी थी। झालावाड़ पुलिस ने राजगढ़ एसपी और पुलिस के समन्वय से देर रात संदिग्ध केमिकल की डिलीवरी लेने वाले जयनारायण उर्फ मामू व उसके एक अन्य सहयोगी रामलाल को सुसनेर (आगर) से डिटेन किया। उन्होंने बताया हमें केमिकल रघुनन्दन पाटीदार करने वाला था। इसके बाद पुलिस ने रघुनन्दन के घर की तलाशी संयुक्त रुप से की जहां से 43 किलो केमिकल मिला।