9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Roadways Accident: राजस्थान में ‘काल’ बनी रोडवेज बस, गर्भवती महिला-दो युवतियों को कुचला, स्कूटी के उड़े परखच्चे

Roadways Bus Accident: रायसिंहनगर क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला सहित तीन रिश्तेदार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 911 पर स्कूटी के बस की चपेट में आने से हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Roadways bus, Roadways bus accident, Roadways bus accident in Sriganganagar, Roadways bus accident in Rajasthan, Roadways bus scooter accident, 3 killed in Sriganganagar, Sriganganagar news, Rajasthan news, रोडवेज बस, रोडवेज बस एक्सीडेंट, रोडवेज बस एक्सीडेंट इन श्रीगंगानगर, रोडवेज बस एक्सीडेंट इन राजस्थान, रोडवेज बस स्कूटी एक्सीडेंट, श्रीगंगानगर में ३ की मौत, श्रीगंगानगर न्यूज, राजस्थान न्यूज

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। फोटो- पत्रिका

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर)। क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला और दो युवतियों की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थीं। दुर्घटना अनूपगढ़-श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव 41 एनपी के पास नेशनल हाईवे संख्या 911 पर हुई, जहां स्कूटी सवार महिलाओं को रोडवेज बस ने कुचल दिया।

स्कूटी सवार पिंकी पुत्री भगवान सिंह, सुमन पुत्री जीत सिंह और रेशमा पत्नी बलवंत सिंह अपने गांव 41 एनपी से रायसिंहनगर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान वे टोल नाके से पहले हाईवे पर चढ़ते समय रायसिंहनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गईं।

दो की मौके पर मौत

बस स्कूटी को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पांच माह की गर्भवती बताई जाती है। घायल महिला को रायसिंहनगर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया।

यह वीडियो भी देखें

रास्ते में दम तोड़ा

बताया जा रहा है कि श्रीगंगानगर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों मृत महिलाओं के शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक केदार लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। वहीं इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। चक 41 एनपी बस स्टैंड के पास एक मकान बना हुआ है। लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ते समय हाईवे पर आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। माना जा रहा है कि हादसा इसी कारण हुआ।