9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरभर में गूंजा हिन्दू एकता का संदेश

श्रीगंगानगर. हिन्दू समाज में जाति-पांति और ऊंच-नीच को दूर कर उसे एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन जारी है। रविवार को शहर में कई स्थानों पर सम्मेलनों का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों में […]

2 min read
Google source verification


श्रीगंगानगर. हिन्दू समाज में जाति-पांति और ऊंच-नीच को दूर कर उसे एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन जारी है। रविवार को शहर में कई स्थानों पर सम्मेलनों का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों में बड़ी संख्या में हिन्दुओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।



आनंद विहार कॉलोनी में गूंजा राष्ट्र-जागरण का स्वर



आनंद विहार कॉलोनी में शिवाजी बस्ती की अेार से आनंद विहार पार्क संख्या-1 में आयोजित हिन्दू सम्मेलन ने हिन्दू समाज को संगठित करने, राष्ट्रप्रेम जागृत करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर अंधविद्यालय के संत निजानंद महाराज, आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवकप्रो. कैलाश भसीन, अनिल सिंगल और राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला प्रमुख सीमा बिश्नोई मंचासीन रहे। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि भारत माता केवल एक चित्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और अस्तित्व की आत्मा हैं ऐसे सम्मेलन समाज को उसकी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान बालाजी भजन मंडली की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।



अग्रसेननगर में ‘राम आए हैं’ भजनों पर झूमे श्रद्धालु



अग्रसेननगर स्थित होल्कर वाटिका में पाणनी बस्ती की ओर से आयोजित हिन्दू सम्मेलन में ‘राम आए हैं’ भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंच पर सजे रामदरबार और संगीतमय रामायण के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, शबरी, झांसी की रानी सहित विभिन्न पात्रों की सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, मंच पर बाबारामदेव घुमंतू छात्रावास के बच्चों ने निःयुद्ध और शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से अपनी कला का जौहर दिखाया। कार्यक्रम में दिव्य जागृति मंच के स्वामी धीरानंद, जोधपुर प्रांत के राजेश, पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त एसई कालूराम आसेरी, सह संयोजक उमाशंकर मित्तल, रमेश धींगड़ा, देवेन्द्र मित्तल, गौरीशंकर बंसल, विक्रम सिंह राठौड़, मधु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।