4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

No video available

अहमदाबाद क्लाइमेट रेज़िलिएंट सिटी एक्शन प्लान

Ahmedabad news: वर्ष 2070 तक नेट जीरो एमिशन हासिल करने के विज़न के तहत महानगरपालिका ने अहमदाबाद क्लाइमेट रेज़िलिएंट सिटी एक्शन प्लान तैयार किया है। इस विज़न के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में पहली बार सस्टेनेबल और क्लाइमेट बजट शामिल किया गया। इस योजना के तहत वर्ष 2028 तक 310 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत, […]

Google source verification

Ahmedabad news: वर्ष 2070 तक नेट जीरो एमिशन हासिल करने के विज़न के तहत महानगरपालिका ने अहमदाबाद क्लाइमेट रेज़िलिएंट सिटी एक्शन प्लान तैयार किया है। इस विज़न के अंतर्गत पिछले वित्तीय वर्ष में पहली बार सस्टेनेबल और क्लाइमेट बजट शामिल किया गया। इस योजना के तहत वर्ष 2028 तक 310 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत, रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन और लगभग 3.40 लाख टन ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के अमलीकरण से 122 मिलियन यूनिट ऊर्जा बचत हुई, रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन हुआ और लगभग 1.30 लाख टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई।

वर्ष 2028-29 तक 451 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत

वर्ष 2026-27 में भी सतत और जलवायु परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कुल 4247 करोड़ का कैपिटल बजट रखा गया है, जो कुल बजट का 84 फीसदी है। इन परियोजनाओं के अमलीकरण से वर्ष 2028-29 तक 451 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत होगी, रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन बढ़ेगा और अनुमानित 11.50 लाख टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही 190912 किलोलीटर डीज़ल और 1.37 लाख घन मीटर गैस की बचत होगी।

50 ट्रैफिक जंक्शनों पर लगेंगे पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस

पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के 50 प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में कितना प्रदूषण है। इसके लिए 17.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही 26 श्मशान गृहों में एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम के तहत चिमनी लगाई जाएगी, जिस पर 5 करोड़ खर्च होंगे।