
Surya Grahan 2026 : सूर्य ग्रहण 2026 का बड़ा असर: कुंभ, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए चेतावनी (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Surya Grahan 2026 : 2026 की शुरुआत एक बड़ी खगोलीय घटना से होने जा रही है। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के हिसाब से ये ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेगा। शनि की राशि कुंभ में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 4 राशियों को तो खास अलर्ट रहना पड़ेगा।
ये सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को होगा। शाम 5:31 बजे शुरू होकर 7:57 बजे तक चलेगा। भारत में ये दिखाई नहीं देगा, तो सूतक काल मान्य नहीं है। फिर भी, इसका ज्योतिषीय असर सभी राशियों पर रहेगा।
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, ये सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ योग में हो रहा है। दुर्गा सप्तशती के अनुसार, जब अमावस्या मंगलवार को हो और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में, तब ये संयोग कला, लेखन, साधना और अध्यात्म के लिए काफी शुभ माना जाता है। 40 साल बाद ऐसा योग बन रहा है। आखिरी बार 1962 में हुआ था। इस बार भी सूर्य और राहु कुंभ में, और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। ये योग असर को और गहरा बना देता है। अमावस्या के दिन लगने वाला ये ग्रहण सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों को तो खास तौर पर संभलना होगा। कौन सी हैं वो राशियां? चलिए जानते हैं।
कर्क राशि के लिए ये ग्रहण शुभ नहीं है। सूर्य और चंद्रमा, दोनों आपके आठवें भाव में होंगे। ये स्थिति मानसिक तनाव, बेचैनी और चिंता दे सकती है। छोटी-छोटी बातें भी परेशान करेंगी। सेहत भी थोड़ा डगमगा सकती है, इसलिए अगले हफ्ते तक कोई बड़ा फैसला, निवेश या नई शुरुआत टाल दें।
उपाय:
सिंह राशि की ट्रांज़िट कुंडली में राहु और केतु केंद्र और सातवें घर में हैं। बिजनेस, पार्टनरशिप या शादीशुदा जिदगी में संभलकर कदम उठाएं। इमोशनल या जल्दीबाजी में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं। कोई भी नई डील, इन्वेस्टमेंट या पार्टनरशिप सोच-समझकर ही करें। थोड़ा संयम रखेंगे तो मुश्किलें टल जाएंगी।
उपाय:
इस बार का सूर्य ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए सबसे अहम है। इसी राशि में सूर्य, राहु, बुध और शुक्र होंगे। आपकी सोच तेज होगी, लेकिन कन्फ्यूजन और उलझन भी बढ़ सकती है। ऐसे में, कोई भी बड़ा फैसला जल्दी में या अधूरी जानकारी पर मत लें। नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत और मानसिक संतुलन का भी खास ध्यान रखें।
उपाय:
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Updated on:
03 Feb 2026 01:03 pm
Published on:
03 Feb 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
