
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 अप्रैल 2024 को मध्यप्रदेश में तीन जगह कार्यक्रम कर रहे हैं। शाम को वे भोपाल में रोड शो करने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है।
मध्यप्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान का शोर बुधवार शाम को खत्म हो रहा है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस यहां अंतिम दौर का प्रचार कर रही है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी बुधवार शाम को भोपाल में रोड शो कर रहे हैं। इसे लेकर जीतू पटवारी ने पांच सवाल पूछे हैं। जीतू पटवारी ने पीएम मोदी को शो मैन बताते हुए कहा है कि आज फिर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। फिर कुछ सवाल, जवाब कब मिलेंगे। सचिवालय में आग कैसे लगी, क्यों लगी, कैसे लगी, इसका कोई उत्तर नहीं। मध्यप्रदेश में मोदी की गारंटी कब पूरी होगी। भ्रष्ट लोगों पर मुकदमे की अनुमति कब। शराब माफियाओं को चंदे के बाद क्यों छोड़ा। इसके जवाब आज तक नहीं मिले। इसलिए पीएम को रोड शो करने से पहले इनके जवाब देना चाहिए।
मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने देश के संविधान को खतरा बताते हुए कहा है कि भाजपा कहती है कि 400 सीट हम जीतेंगे, भाजपा संविधान बदलने की कोशिश में है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को जोड़े रखा। संविधान की कुछ मूलभूत बातों को बदला नहीं जा सकता। भाजपा विचारधारा वाले लोगों को देश के उच्च पद मिल जाते हैं। तन्खा ने कहा कि संविधान और प्रजातंत्र खतरे में है। चुनाव के जरिए जनता संविधान को बचा सकती है।
इधर, विवेक तन्खा के बयान पर भाजपा की भी पलटवार आ गया। भाजपा प्रवक्ता सत्येंद्र जैन का कहना है कि संविधान कांग्रेस बदलती है, भाजपा पूजा करती है। संविधान तब बदला गया था, जब आपातकाल लगा था। संविधान तब बदला गया था, जब लोकसभा का कार्यकाल 5 से बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया था। संविधान तब बदला गया था जब तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल दिया गया था।
Updated on:
24 Apr 2024 01:43 pm
Published on:
24 Apr 2024 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
