6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 किमी लंबे सिक्सलेन हाइवे के लिए 146 दुकानों पर बुलडोजर चला, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के द्वारा आनंद नगर इलाके में ताबाड़तोड़ कार्रवाई की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को नगर निगम के द्वारा ताबाड़तोड़ कार्रवाई की गई। जिसमें आनंद नगर तिराहे पर 146 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मंदिर, पुलिस चौकी, शौचालय को भी हटाया गया।

दरअसल, एनएच-146 के आशाराम तिराहे से रत्नागिरी तिराहे के हिस्से पर 16 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चौड़ीकरण के लिए कई दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई।

फ्लाईओवर का निर्माण भी होगा

सिक्सलेन सड़क निर्माण के दौरान आनंद नगर में फ्लाईओवर का निर्माण भी होना है। जिसके लिए सड़क किनारे की दुकानें हटाई जा रही हैं। ताकि इसके कारण निर्माण में कोई बाधा न आए। शुक्रवार को करीब 146 दुकानें हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शनिवार को मंदिरों की शिफ्टिंग की जानी है।

बीते दिनों, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने सड़क से सदन तक लड़ाई करने का ऐलान किया था। उस दौरान व्यापारियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पटवारी से कहा था कि हमारे मुआवजे के वितरण में लीपापोती की जा रही है। रसूखदारों को मानमाना मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि, दुकानदारों को सिर्फ 20 से 50 हजार रूपये ही दिए जा रहे हैं। हमारी मांग है कि कम से कम हमें उचित मुआवजा दिया जाए या फिर पास ही में बंद पड़ी फैक्ट्री की जमीन पर विस्थापित किया जाए। इसके चलते हमारे परिवार का भरण-पोषण हो सकेगा।