
west central railway rail week function 2025 bhopal division awards
mp news: पश्चिम मध्य रेलवे के 70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश के जबलपुर के मदनमहल स्थित उत्सव सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। इस समारोह में वर्ष 2025 के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और दक्षता शील्ड प्रदान की गईं। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
भोपाल मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि मंडल के 03 अधिकारियों को उनकी प्रशासनिक दक्षता और सुरक्षित रेल संचालन में तकनीकी कुशलता के लिए 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
अराजपत्रित श्रेणी में भोपाल मंडल के 11 कर्मचारियों को उनके अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। ये कर्मचारी विभिन्न विभागों से जुड़े हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
Published on:
06 Feb 2026 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
