
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश की सियासत में नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन हुआ। छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों के खिलाफ विवादस्पद बयान दे दिया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि 'तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो का?। साथ ही कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि patrika.com नहीं करता।
आरडी प्रजापति ने कहा कि आप अंडा मांग रहे हो इससे घटिया चीज कुछ नहीं हो सकती है। दोस्तों इसलिए मैं ज्यादा ना कहते हुए टाइम बहुत हो गया है, लेकिन मैं कुछ दो बातें कहना चाहता हूं केवल दो मिनट हमारे लोग कहते हैं राजनीतिक भैया बात नहीं होना चाहिए राजनीति के लिए पीछे आ जाओ हमारे कहते हैं। धर्म की बात नहीं होना चाहिए। अरे राजनीति की बात नहीं होगी तो ऐसे आप दिन भर मांगते रहोगे। जो (अपशब्द) हिलाते थे वो राजनीति कर रहे हैं। आप कह रहे राजनीति की बात नहीं होना चाहिए। आप धर्म की बात नहीं करना चाहिए। तो अभी तक हमारे मुंह में जीभ काट ली जाती थी।
इसके फिर पूर्व विधायक ने अपशब्द का प्रयोग किया। आज बहन बेटियों की जो इज्जत लूट रही है उसके दोषी पांच बाबा हैं। मैं आज लास्ट बात करने के बाद हमारे वर्मा जी पे कार्रवाई हो। हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जो पांच बाबा है इस देश के अंदर वो करोड़ों की भीड़ में बहन बेटियों को गाली देते हैं कि इनकी रजिस्ट्री करवा लो। अब बहन बेटियां तो प्लाट हो गई हैं। कोई भी 100 बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ।
आगे प्रजापति ने कहा कि अब आप बताइए एक अंधाचार्य (रामभद्रचार्य) है। वो कहता है वंडरफुल स्टूडेंट। वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। अंधरा तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए का कितने लोगों ने एंजॉय किया है तभी तुम्हारी आंखें ख़राब हो गई। एक बाबा लाली लगाकर कहता है अरे हमारी बहन बेटियां 25 साल से 20 साल जो आती है वो 10 जगह मुंह मार के आती है अपनी जवानी उतार के आती है। उनके ऊपर कारवाई की नहीं। मैं चाहता हूं हमको फांसी दी जाए। संतोष वर्मा जी को आईएएस हटा दिया जाए लेकिन पहले उनको (कथावाचकों) जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए। जो व्यासपीठ से बोलते हैं।
आपको बता दें कि, आरडी प्रजापति ने साल 2013 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट चुनाव जीता था। साल 2018 में उनका टिकट काटकर बेटे राजेश प्रजापति को दे दिया था। 2023 तक राजेश विधायक रहे। इसके बाद आरडी प्रजापति ने समाजवादी पार्टी जॉइन की। जिसके बाद साल 2024 में टीकमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा। उसमें हार मिली।
Updated on:
18 Jan 2026 06:54 pm
Published on:
18 Jan 2026 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
