
Ladli Behna Yojana: जानें कब आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त। (photo:patrika creation)
Ladli Behna Yojana 2026: पैसों से बड़ी बात ये कि फैसला हाथ आया… लाडली बहना योजना ने औरत को वजूद समझाया, ये योजना जेब नहीं भरती, हौसले देती है…हर लाड़ली बहना को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया… जीहां आज मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना कुछ ऐसी ही कहानियां और किस्से लिख रही है… जो हर महिला के लिए प्रेरणा बन जाते हैं कि कैसे जरा से आर्थिक सहारे से उसकी जिंदगी बदल रही है।
जनवरी 2023 में एमपी में लॉन्च की गई लाडली बहना योजना के तहत अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं को 32 किस्तों में 48,632.70 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। फरवरी 2026 में इस योजना की 33वीं किस्त जारी होनी है। प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को 33वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए दिए जाने हैं। लेकिन इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें फरवरी के महीने में योजना कि ये राशि नहीं भेजी जाएगी।
अगर आप भी जानना चाहती हैं कि फरवरी में आपके खाते में लाडली बहना योजना की राशि के 1500 रुपए आएंगे या नहीं, तो इसके लिए आपको लाडली बहना योजना लाभार्थी लिस्ट देखनी होगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपके खाते में 1500 रुपए आने तय हैं। लेकिन अगर इस लिस्ट में आपका नाम हटा दिया गया है, तो आपके खाते में फरवरी की 33वीं किस्त जारी नहीं की जाएगी।
लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट में अगर आपको अपना नाम देखना है, तो आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर और OTP का यूज करके लॉग इन करना होगा।
लॉग इन करने के बाद आपकों होमपेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आपे मोबाइल पर OTP आएगा। इसे आप OTP वाले बॉक्स में टाइप करें और फिर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इस पर क्लिक करते ही अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यहां आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगी।
एमपीके पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना (Ladli Behna Yojana) को लॉन्च किया था। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो मध्यप्रदेश की मूल निवासी हैं। इनमें वे महिलाएं पात्र हैं जो तलाकशुदा या विधवा हैं। वहीं किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि 1500 रुपए से कम राशि प्राप्त हो रही हो तो, उस महिला को भी 1500 तक की राशि की पूर्ति की जाएगी। साथ ही जिनके परिवार की सालाना इनकम 2.50 लाख से ज्यादा नहीं है। अगर आपकी इनकम इस 2.50 लाख की लिमिट से ज्यादा है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।
बता दें कि जिन महिलाओं की उम्र फरवरी के महीने में 60 साल या इससे ज्यादा हो चुकी है, तो उनके नाम स्वत: लाभार्थी लिस्ट (Ladli Behna Yojana) से कट जाते हैं। 2023 से अब तक हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।
लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की गई थी। जबकि हर माह अक्सर 7 से 10 तारीख तक योजना की किस्त जारी की जाती रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी में 8 से 16 फरवरी के बीच लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की जा सकती है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों कई लाडली बहना कार्यक्रमों में इस योजना की राशि बढ़ाकर 3000 रुपए करने का एलान किया है। ये राशि 2027 तक बढ़ाई जा सकती है।
Updated on:
30 Jan 2026 11:42 am
Published on:
29 Jan 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
