14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

icon

वीडियो

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

83 साल बाद बदलेगा शहर का ट्रैफिक

शहर के तीन मार्ग वन-वे और तीन होंगे तिपहिया फ्री रेंग-रेंग कर चलते ट्रैफिक से मिलेगी निजात, जल्द लागू होगा प्लान - जिला पुलिस ने बनाया यातायात प्लान

2 min read
Google source verification
83 साल बाद बदलेगा शहर का ट्रैफिक

83 साल बाद बदलेगा शहर का ट्रैफिक

जयप्रकाश गहलोत/बीकानेर. जिले की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नया यातायात प्लान बनाया गया है। इसमें यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर के तीन अति व्यस्ततम मार्गों को वन-वे करने का प्रस्ताव है। शहर के केईएम रोड, स्टेशन रोड एवं राजीव गांधी मार्ग को तिपहिया फ्री किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नया प्लान तैयार किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो आजादी के 83 साल बाद शहर का ट्रैफिक प्लान बदलने का खाका तैयार हो चुका है। इस प्लान के लागू होने पर शहर का रेंग-रेंग कर चलता ट्रैफिक सुगमता से रफ्तार पकड़ सकेगा। पैदल चलने वालों को फुटपाथ मिलेगा। बाजार में खरीदारी करने आने वालों को भीड़ एवं प्रदूषण से निजात मिलेगी।

यातायात के ये सात कदम ...

- शहर में वन-वे को सुचारु रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।- शहर में गांवों से आने व जाने वाली बसों के रूट पुन: निर्धारित करेंगे।

- शहर में बसों के ठहराव और सवारियों के उठाने व उतारने के स्थान आरटीओ व पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय स्थापित कर फिर से निर्धारित किए जाएंगे।- शहर के रानीबाजार, रेलवे स्टेशन, गोगागेट सर्किल को वन-वे करेंगे।

- केईएम रोड, स्टेशन रोड एवं राजीव गांधी मार्ग को तिपहिया वाहन फ्री करेंगे।- शहर की संकरी गलियों व लिंक सड़कों पर यातायात सुधार के लिए चार बाइक (कैट दस्ते) की सहायता ली जाएगी।

विस्तार ले चुका है शहर और आबादी

राज्य अभिलेखागार के मुताबिक वर्ष 1941 में जिले की जनंसख्या 6 लाख 7 हजार 672 थी। इसमें शहरी क्षेत्र की 1 लाख 36 हजार 801 जनसंख्या थी। अब बढ़कर जिले की जनसंख्या 24 लाख के करीब पहुंच गई है। शहरी क्षेत्र की जनसंख्या करीब नौ लाख हो गई है। साल 1941 में प्रतिवर्ग मील पर 36 व्यक्ति निवास करते थे। अब प्रतिवर्ग मील 125-150 से व्यक्ति निवास कर रहे हैं। साथ ही 83 साल पहले शहरी क्षेत्र दो से ढाई किलोमीटर की परिधि में था, जो अब बढ़कर 20 से 25 किलोमीटर हो गया है।

इतने स्टाफ के भरोसे यातायात

एक सीओ, एक टीआई, एक एसआई, चार एएसआई, हवलदार 29, सिपाही 77 एवं पांच होमगार्ड हैं। दो इंटरसेप्टर, दो मोबाइल गाडिय़ां, एक क्रेन, एक रिकवरी ट्रक एवं टीआई की गाड़ी है। बाइक पांच, ई-चालान मशीन 43, ब्रेथ एनेलाइजर 30, हेलमेट विद कैमरा 10 और पुलिस कर्मियों को 11 बॉडीवॉर्न मिले हुए हैं। यातायात पुलिस के पास संसाधन और नफरी बेहद कम है।

एक नजर में कार्रवाई

- साल - चालान - जुर्माना

- 2021 - 98438 - 20,28,45200

- 2022 - 103828 - 1,86,12650

- 2023 - 96954 - 60,39,300

जिले में वाहनों की तादाद पर एक नजर

- कार 45 हजार 861

- दुपहिया 3 लाख 70 हजार 295

संबंधित खबरें

- ट्रक 36 हजार 584

- बस 2 हजार 974

सुधारेंगे यातायातशहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए नया प्लान बनाया है, जिसमें वन-वे, बसों के ठहराव के नए स्थान चिन्हित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल लाइट सिस्टम को पूरी तरह से लागू करेंगे। तीन मार्गों को तिपहिया फ्री करेंगे। यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करेंगे।

कुलदीप सिंह चारण, यातायात प्रभारी