13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

icon

वीडियो

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : मतदाता सूची तैयार 25 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, यंगस्टर्स सबसे आगे

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर में छह माह के भीतर बढ़े 50 हजार 24 नए मतदाता, इनमें युवा सबसे ज्यादा

2 min read
Google source verification
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार हो गई है। इंदौर में 25 लाख 25 हजार 492 मतदाता देश के सबसे बड़े सदन के लिए अपना प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव से यह आंकड़ा 50 हजार अधिक है। इसमें अधिकांश युवा हैं, जिन्होंने सजगता दिखाते हुए अपने नाम जुड़वाए हैं।

13 मई को होने वाले इंदौर लोकसभा के चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। इसमें उन युवाओं को भी शामिल किया है, जो 30 मार्च के पहले 18 वर्ष के हो चुके हैं। मतदाता सूची को अपडेट करने का काम जनवरी से शुरू हुआ था, जो 15 अप्रेल तक चला। सभी आवेदनों के निराकरण के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। उसके अनुसार इंदौर लोकसभा में अब 25 लाख 25 हजार 492 मतदाता हो गए हैं।

नए मतदाताओं की संख्या ज्यादा क्यों हुई?

इधर, छह माह में 50 हजार 24 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जो एक बड़ा आंकड़ा है। विधानसभा चुनाव में इंदौर लोकसभा में आने वाली आठ सीटों का आकड़ा 24 लाख 75 हजार 468 था। मालूम हो, विधानसभा चुनाव के दौरान कई मतदाताओं ने अपने नाम नहीं होने की भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते बीएलओ ने घर-घर दस्तक देकर नाम जोड़ने का काम किया था। इतना बड़ा अंतर आने के पीछे की एक बड़ी वजह ये भी है।
चार नंबर में महिलाएं अधिक

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी इंदौर की चार नंबर विधानसभा में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। यहां पर महिला 1 लाख 22 हजार 376 है तो पुलिस की संख्या 1 लाख 22 हजार 62 है। देखा जाए तो 314 वोट ज्यादा है, वहीं थर्ड जेंडर की सबसे अधिक 66 की संख्या इंदौर विधानसभा तीन में है।

ऐसे समझे बढ़े हुए वोट और अंतर

क्षेत्र - वर्तमान संख्या - विधानसभा की संख्या - अंतर
इंदौर एक - 3,71,862 - 3,63,648 -8, 214
इंदौर दो - 3,52,244 - 3,47,471 -4773
इंदौर तीन -1,88,249 - 1,87,161 -1088
इंदौर चार - 2,44,445 - 2,39,584 -4861
इंदौर पांच - 4,20,079 - 4,12,048 -8031
देपालपुर - 2,72,047 - 2,66,668 - 5379
राऊ - 3,68,358 - 3,56,653 -11705
सांवेर - 3,08,208 - 3,0,2235 - 5973

इंदौर लोकसभा का वोटर चार्ट

कुल मतदाता - 25,25,492
महिला - 12,51,027
पुरुष - 12,74,368
थर्ड जेंडर - 97

#में अब तक