
- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू-प्याज सस्ते बिके
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना सब्जी मंडी में आज गाजर-हरी मटर के दाम नीचे देखने को मिले। इनके अलावा टमाटर के दाम भी नीचे चल रहे हैं। मंडी में इन दिनों बारीक हरी मिर्च, भिंडी और ग्वार फली ही महंगी बिकी रही है। इनके अलावा अन्य सब्जियों के भाव सामान्य बने हुए हैं। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के दाम नीचे रहे। आज थोक मंडी में नया-पुराना आलू 3 से 8 रुपए के बीच रहा तो प्याज के दाम भी आज 8 से 16 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 14 से 15 रुपए
टमाटर देसी 5 से 8 रुपए
मटर 16 से 20 रुपए
मिर्ची 38 से 45 रुपए
बारीक मिर्च 65 से के 70 रुपए
फूल गोभी 8 से 10 रुपए
पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए
करेला 48 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 35 से 38 रुपए
नींबू 32 से 34 रुपए
लोकी 20 से 24 रुपए
भिंडी 50 से 65 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 100 से 110 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 15 से 16 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 17 से 25 रुपए
टिंडा 12 से 15 रुपए
गाजर 8 से 12 रुपए
मूली 7 से 8 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
----------------------------------------
लहसुन के दामों में उछाल
आलू नया 5 से 8 रुपए
आलू पुराना 3 से 5 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 40 से 130 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
04 Feb 2026 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
