4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी संवाद: महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और अधिकारों पर खुली चर्चा, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवनशैली, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक दबाव का महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। मानसरोवर क्षेत्र स्थित महावीर नगर सोसाइटी में अलख फाउंडेशन की ओर से ‘नारी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्षा रानू पाराशर ने की। इसमें महिलाओं से जुड़े सामाजिक, मानसिक और व्यवहारिक मुद्दों पर खुलकर संवाद किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने यह साफ किया कि समाज में महिलाओं की समस्याओं और समाधान को लेकर संवाद की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी संध्या यादव रहीं। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विशेष अतिथियों में चारू शर्मा (डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी), लीगल एडवाइजर एडवोकेट प्रेरणा शर्मा, साइकोलॉजिस्ट ईशा गॉड, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी जैन और डिंपल शर्मा शामिल रहीं। वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवनशैली, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक दबाव का महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना जरूरी है। पाराशर ने कहा कि अलख फाउंडेशन आने वाले समय में पूरे राजस्थान में ऐसे हजारों कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनसे जुटाए गए सुझाव और आंकड़े सरकार को सौंपे जाएंगे, ताकि महिलाओं के हित में ठोस और प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग