12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: “राजेश सिंह नाम हवे, अंखियां निकाल लेब” कहने वाला पार्सल बाबू निलंबित, आरपीएफ जवान को धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल

मऊ शहर में RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को खुलेआम धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में “राजेश सिंह नाम हवे, अंखियां निकाल लेब” जैसे आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्द कहने वाला पार्सल बाबू निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 12, 2026

मऊ शहर में RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के एक जवान को खुलेआम धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में “राजेश सिंह नाम हवे, अंखियां निकाल लेब” जैसे आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्द कहने वाला पार्सल बाबू निलंबित कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि यह घटना मऊ रेलवे स्टेशन परिसर की है, जहां किसी बात को लेकर पार्सल बाबू और आरपीएफ जवान के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पार्सल बाबू ने वर्दीधारी जवान से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो सामने आते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पार्सल बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ जवान जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार के पास पहुंचा था। दोनों ने बात कर मुकदमा नहीं लिखवाया। वीडियो वायरल होने के बाद राजेश सिंह को वाराणसी डीआरएफ कार्यालय में जवाब देने के लिए बुलाया गया था,परंतु वो इन बातों का कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाए। इस वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया।