12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: 18 फरवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, किसी भी बच्चे को तीन बार कक्ष से बाहर भेजने वालों से लिया जाएगा लिखित स्पष्टीकरण

UP Board Exam: उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर जनपद को चार जोन में विभाजित किया गया है, ताकि परीक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 12, 2026

bijnor up board exam 119 centers 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बिजनौर में अलर्ट

UP Board Exam: उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर जनपद को चार जोन में विभाजित किया गया है, ताकि परीक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा सके।


परीक्षा संचालन के लिए 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 127 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जनपद में इस वर्ष कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 77,462 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 37,506 तथा इंटरमीडिएट के 39,956 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर पांच केंद्रों को संवेदनशील तथा तीन केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।


परीक्षा कक्षों में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती अनिवार्य की गई है, जिनमें एक बाहरी विद्यालय से होना जरूरी होगा। इसके अलावा प्रत्येक पांच कक्षों पर एक मोचक की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान तीन बार से अधिक शौचालय या पानी पीने के लिए बाहर जाता है, तो संबंधित कक्ष निरीक्षक से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाएगा।


जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कीमत पर परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं किया जाएगा।
परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों (सुबह 8:30-11:45 और दोपहर 2:00-5:15) में आयोजित की जाएगी।