
Mau News, Pc: Abhishek Singh
जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी के नाम पर एक लाख रुपये लेकर भागने की कोशिश कर रही दुल्हन बनी युवती को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले से आए दो परिवारों के बीच शादी तय हुई थी। दोनों पक्ष मऊ शहर के एक स्थानीय प्लाजा में ठहरे हुए थे और शादी को लेकर बातचीत अंतिम चरण में चल रही थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने से पहले दुल्हन पक्ष को एक लाख रुपये दिए गए।
आरोप है कि रकम लेने के बाद दुल्हन बनी युवती ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और मौके से भागने का प्रयास करने लगी। परिजनों को युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने पीछा कर उसे रोडवेज परिसर में पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी बिजनौर से आई कुछ महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आपसी कहासुनी भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
12 Feb 2026 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
