
नई दिल्ली। इंडिया-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होगा। दुनिया में एआइ के अब तक के सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट होने का दावा किया जा रहा है। वहीं केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि समिट में 100 से ज्यादा मुख्य कार्यकारी अधिकारी और 15 राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 500 विश्वविद्यालयों में एआइ इंफ्रास्ट्रक्चर पाठ्यक्रम, वर्ल्ड क्लास लेब का विस्तार कर एआइ टैलेंट डेवलपमेंट को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि एआइ के क्षेत्र में भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। एआइ समिट की श्रंखला में चौथा और ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला एआइ समिट होगा। उन्होंने कहा कि भारत का अपना एआइ इकोसिस्टम है। इस समिट का मुख्य उद्देश्य एआइ का लोकतंत्रीकरण, विकासशील देशों के लिए स्थानीय और स्वदेशी एआई समाधान तथा वैश्विक एआइ गवर्नेंस को ग्लोबल साउथ की जरूरतों के अनुरूप ढालना है। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और सुशासन जैसे क्षेत्रों में ‘एआइ फॉर गुड’ समाधानों को बढ़ावा देना भी समिट का अहम लक्ष्य है। प्रमुख आईटी कंपनियों ने 200 से अधिक सेक्टर-विशिष्ट एआई मॉडल विकसित किए हैं, जिन्हें समिट के दौरान लॉन्च किए जाने का प्रस्ताव है। एआइ इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में करीब 70 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश पहले ही हो चुका है, जो समिट के समापन तक दोगुना होने की संभावना है। एआइ टैलेंट डेवलपमेंट को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी एआइ क्षेत्र के विकास पर जोर है। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद, मंत्रालय सचिव एस. कृष्णन ेउपस्थित रहे।
वैष्णव ने बताया कि समिट का पैमाना बेहद विशाल होगा। समिट सप्ताह के दौरान 100 से अधिक देशों के सरकारी प्रतिनिधि, वैश्विक एआइ लीडर्स (सीईओ, सीएक्सओ) और 500 से अधिक हाई-इम्पैक्ट साइड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
समिट में दुनिया की नामचीन हस्तियों की भागीदारी तय मानी जा रही है। इनमें बिल गेट्स, सुंदर पिचाई (गूगल), जेन्सन हुआंग (एनवीडिया), डेमिस हासाबिस (गूगल डीपमाइंड), मुकेश अंबानी, नंदन नीलेकणि, ब्रैड स्मिथ (माइक्रोसॉफ्ट) और सर टोनी ब्लेयर जैसे वैश्विक नेता शामिल हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने "द इम्पैक्ट एजेंडा: लीडरशिप रिफ्लेक्शंस" शीर्षक से एक संकलन का विमोचन भी किया, जिसमें करीब 60 प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने एआइ के भविष्य, समावेशी विकास, नवाचार और सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए हैं।
Published on:
31 Jan 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
