AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

सिवनी. जिले के केवलारी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकाण्ड के दो सप्ताह बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अचानक सोमवार को मृतक युवकों के घर केवलारी के समीप परासपानी गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। वहां के निवासी युवक अमन बघेल एवं रूपक बघेल की निर्मम हत्या होने और उसके बाद हुए घटनाक्रम पर चर्चा की। श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार जनों को शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के फोटो पर पुष्प चढ़ाए और उनके परिवारजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनको सख्त से सजा मिलनी चाहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा। साथ ही कि हत्याकाण्ड के बाद जनाक्रोश के बीच किसी ने एक गाड़ी जल दी थी उसके बाद पुलिस ने एफआईआर में कई निर्दोष लोगों के नाम लिखवाए हैं। जो लोग तोड़-फोड़, आगजनी के वक्त वहां मौके पर मौजूद नहीं थे, उन पर कार्रवाई न की जाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सिवनी से मुलाकात कर इस सम्बंध में चर्चा करने की बात उन्होंने कही।
दो युवकों की एक परिवार ने की थी हत्या
केवलारी नगर में 16 मई की रात को परासपानी गांव के दो युवक रूपक बघेल और अमन बघेल की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। आधी रात घटी घटना के बाद सुबह से केवलारी में तनावपूर्ण माहौल निर्मित हो गया। एकत्रित हुए लोगों का आक्रोश पुलिस पर भडक़ा, तो एसपी ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद भी आक्रोशित लोगों में कुछ ने आरोपी ठाकुर परिवार के मकान-दुकान पर तोडफ़ोड़ कर दी थी। घटना के पांच आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तोडफ़ोड़-आगजनी के आरोपियों पर भी कार्रवाई हो रही है।
कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
जिले के केवलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस जनों से संवाद किया। देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने एकजुटता से कार्य करने को कहा। उन्होंने सिवनी जिले के राजनीतिक हालात पर जानकारी लेने के बाद कहा कि जनता से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करना जरूरी है। जिले में चारों सीट पर कांग्रेस की जीत के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ताओं के साथ ही नेताओं को भी एकजुटता से काम करना होगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, कांग्रेस जिला महामंत्री सुनील बघेल, राजा बघेल सहित अन्य मौजूद रहे।
पुराने साथियों से की मुलाकात

लम्बे समय के बाद सिवनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां के पुराने साथियों को याद करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की और केवलारी विधायक रजनीश सिंह के साथ केवलारी, खैररांजी, पांजरा, चंदनवाड़ा पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पुराने मित्रों ने भी आत्मीयता से मिले, एक-दूसरे का हाल जाना और पुराने दिनों को याद करते हुए लम्बी चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी भी रही।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
03 Jun 2025 07:23 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।