
परिवार में मचा कोहराम (फोटो: पत्रिका)
Husband Died After 3 Month Of Marriage: श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र के गांव एक केएलएम में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शादी के 3 महीने बाद ही महिला का सुहाग उजड़ गया। दरअसल एक युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान आशीष सांसी के रूप में हुई, जिनकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई, जब आशीष अपनी पत्नी अंजू सांसी के साथ इवनिंग वॉक पर निकला था।
वे मुख्य सड़क पर पहुंचे थे कि इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। सड़क से गुजर रहे एक डीजे संचालक ने आशीष को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा और उसकी पत्नी अंजू को अचेत अवस्था में पाया। डीजे संचालक ने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया। पुलिस के अनुसार आशीष के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हादसे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन की तलाश जारी है।
शुक्रवार रात की इस दुखद घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों और आस-पास के लोग शोक में डूब गए हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की पुष्टि करने की कोशिश की जा रहा है।
Updated on:
31 Jan 2026 03:49 pm
Published on:
31 Jan 2026 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
